एक्सप्लोरर

बिहार: विक्षक ने किया बहिष्कार तो पुलिस जवानों ने कराई B.Ed की परीक्षा, परीक्षार्थियों ने दिया धन्यवाद

सदर एसडीपीओ पंकज कुमार रावत, नगर थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार सहित कई अन्य थानों की पुलिस ने एसडीपीओ पंकज कुमार रावत के नेतृत्व में परीक्षा सम्पन्न कराई.

आरा: बिहार के आरा के महाराजा कॉलेज में शनिवार को एक बार फिर विक्षकों द्वारा बीएड परीक्षार्थियों पर हंगामा का आरोप लगाकर परीक्षा का बहिष्कार कर दिया गया. ऐसे में सूचना पाकर मौके पर पहुंची जिला पुलिस ने सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में बैठाया और शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा सम्पन्न कराई. ऐसा करने पर सभी परीक्षार्थियों ने पुलिस को धन्यवाद दिया. साथ ही हर तरफ आरा पुलिस के इस कदम की सराहना हो रही है.

मिली जानकारी अनुसार जिले के सदर एसडीपीओ पंकज कुमार रावत, नगर थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार सहित कई अन्य थानों की पुलिस ने एसडीपीओ पंकज कुमार रावत के नेतृत्व में परीक्षा सम्पन्न कराई. इस संबंध में सदर एसडीपीओ पंकज कुमार रावत ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि महाराजा कॉलेज में चल रहे बीएड की परीक्षा में परीक्षार्थी मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लेकर कॉलेज में प्रवेश कर गए हैं, जिसके बाद हमलोग कॉलेज पहुंचे.

उन्होंने बताया कि कॉलेज पहुंचकर उन्होंने परीक्षार्थियों से अनुरोध किया तो सभी ने मोबाइल सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक और टेक्निकल सामान जमा कर दिया. इसके बाद पता चला कि शिक्षक और वीक्षक परीक्षा का बहिष्कार कर वहां से चले गए हैं. इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रोटेक्टर और वीसी से अनुरोध किया कि बच्चे यहां परीक्षा देने आए हैं और बच्चों के भविष्य का सवाल है तो उनका परीक्षा लिया जाए.

ऐसे में महाराजा कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल और यूनिवर्सिटी प्रोटेक्टर की नेतृत्व में परीक्षा लिया गया. मैन पावर के तौर पर पुलिस जवानों ने ड्यूटी की. ऐसा करने पर यूनिवर्सिटी के प्रोटेक्टर डॉ.नीरज कुमार ने बिहार पुलिस और खासकर भोजपुर पुलिस को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि जैसे हमारी पुलिस फोर्स अपराधी, नक्सली, चोरों और लुटेरों से हमेशा लड़ती है, उसी तरह आज उन्होंने महाराजा कॉलेज परिसर में कदाचार मुक्त परीक्षा कराई है. इन सभी लोगों ने बिहार के शैक्षणिक इतिहास में जो कभी नहीं हुआ वो कर दिखाया.

यह भी पढ़ें -

RJD सुप्रीमो लालू यादव की किडनी 25 फीसदी ही कर रही है काम: डॉक्टर बिहार: कॉन्स्टेबल ने पढ़ा मंत्र, महिला थाने में कराई प्रेमी युगल की शादी, जानें- क्या है पूरा मामला?
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर उपचुनाव में BJP-जनसुराज के बीच झड़प, दतिया में कांग्रेस बोली- जीतू पटवारी के आरोप सही
LIVE: बांकीपुर उपचुनाव में BJP-जनसुराज के बीच झड़प, दतिया में कांग्रेस बोली- जीतू पटवारी के आरोप सही
बिहार में 12 राजस्व अधिकारियों पर एक्शन, मंत्री बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं
बिहार में 12 राजस्व अधिकारियों पर एक्शन, मंत्री बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं
बिहार होमगार्ड परीक्षा में गड़बड़ी, हिरासत में 10 आरोपी
बिहार होमगार्ड परीक्षा में गड़बड़ी, हिरासत में 10 आरोपी
पटना: सरेआम लड़की को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, AIIMS में भर्ती
पटना: सरेआम लड़की को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, AIIMS में भर्ती

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget