एक्सप्लोरर

Bihar Inter Result 2025: मोबाइल पर यूट्यूब से की इंटर की तैयारी, मोतिहारी की तनु सेल्फ स्टडी से बनीं बिहार टॉपर

Motihari News: तनु ने बिना किसी कोचिंग के सिर्फ सेल्फ स्टडी एवं मोबाइल पर यूट्यूब वीडियो से जानकारी हासिल कर यह मुकाम हासिल किया है. वो सिविल सर्विसेज में सफलता हासिल कर आईएएस बनना चाहती हैं.

Bihar Inter Examination Result 2025: पूर्वी चंपारण जिले की बेटी ने एक बार फिर से पूरे बिहार भर में अपना परचम लहरा दिया है. जिले के घोड़ासहन के बगही भेलवा की तनु कुमारी ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के कला संकाय में पूरे बिहार में टॉप फाइव में जगह बनाई है. तनु को मिले इस बड़ी सफलता के बाद बढ़िया का ताता लगा हुआ है. तनु ने राजकीय गांधी उच्च विद्यालय भेलवा से पढ़ाई की है. और उन्हें इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में 468 अंक प्राप्त हुए हैं, जो 94.4 प्रतिशत है.

यूट्यूब वीडियो देखकर की पढ़ाई

तनु ने बताया कि वह बिना किसी कोचिंग के सिर्फ सेल्फ स्टडी एवं मोबाइल पर यूट्यूब वीडियो से जानकारी हासिल कर यह मुकाम हासिल किया है. उन्होंने आगे कहा कि वह आगे और भी मेहनत से पढ़ाई कर सिविल सर्विसेज में सफलता हासिल कर आईएएस बनना चाहती हैं. तनु के पिता एक साधारण किसान हैं और माता सुनीता देवी एक गृहणी हैं. ग्रामीण परिवेश में तैयारी कर तनु ने पूरे बिहार में नाम रोशन किया है. इन्होंने मोबाइल पर यूट्यूब के जरिए यह सफलता हासिल कर साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है. 

बता दें कि बिहार बोर्ड ने मंगलवार को इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया है. करीब 13 लाख छात्रों का 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया, जिसमें से 86.5% छात्रों ने सफलता हासिल की है. बिहार बोर्ड के तीनों स्ट्रीम की बात करें तो साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा है.

टॉपर लिस्ट में लड़कियों का दबदबा

इस बार भी टॉपर लिस्ट में लड़कियों का दबदबा साफ तौर पर दिखा. बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल पास प्रतिशत भी पिछले साल से बेहतर रहा है और लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. साइंस में 91.39% छात्राएं और 88.63% छात्र सफल रहे. आर्ट्स में 85.04% छात्राएं और 78.94% छात्र सफल रहे. वहीं कॉमर्स में 97% छात्राएं और 93.62% छात्र सफल रहे.

ये भी पढे़ं: मधुबनी की सृष्टि ने बिहार इंटर परीक्षा में लहराया परचम, कॉमर्स संकाय की बनी थर्ड टॉपर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
Bihar Moonrise Time Today: पटना से गया तक, जानें किस जिले में कितने बजे निकलेगा करवा चौथ 2026 का चांद?
Bihar Moonrise Time Today: पटना से गया तक, जानें किस जिले में कितने बजे निकलेगा चौथ का चांद?
बैलेट पेपर से चुनाव पर JDU ने कांग्रेस को घेरा, राहुल गांधी से कह दी बड़ी बात
बैलेट पेपर से चुनाव पर JDU ने कांग्रेस को घेरा, राहुल गांधी से कह दी बड़ी बात
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget