एक्सप्लोरर

Bihar Intermediate Exam 2021: इंटरमीडिएट की परीक्षा आज से शुरू, 13.50 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

बिहार बोर्ड ने इस बार ठंड को ध्यान में रखते हुए परीक्षार्थियों को जूता-मोजा पहनकर आने की छूट दे दी है. कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.

पटना: बिहार बोर्ड की इंटर की परीक्षाओं का आज से आगाज हो रहा है. आज से शुरू होने वाली परीक्षा 13 फरवरी तक चलेगी. कोरोना काल में हो रही परीक्षाओं में कुल साढ़े 13 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे. इनमें परीक्षार्थियों में 6 लाख 46 हजार छात्राएं और लगभग 7 लाख 3 हजार छात्र हैं.

दो पाली में होगी परीक्षा

बता दें कि इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए राज्य भर में 1473 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. पटना में कुल 85 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 81 हजार 8 सौ 88 छात्र-छात्राओं की परीक्षा आयोजित की जाएगी. मालूम हो कि इस बार परीक्षा दो पाली में आयोजित की जाएगी. बोर्ड से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पहली पाली सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 तक और दूसरी पाली दोपहर 1:45 से शाम 05:00 बजे तक चलेगी.

बिहार बोर्ड ने इस बार ठंड को ध्यान में रखते हुए परीक्षार्थियों को जूता-मोजा पहनकर आने की छूट दे दी है. कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. प्रत्येक पांच सौ परीक्षार्थी पर एक वीडियोग्राफर नियुक्त किया गया है. परीक्षा संचालन के लिए बिहार बोर्ड ने वाट्सएप ग्रुप भी बनाया है, इससे डीईओ के माध्यम से सभी डीएम और बोर्ड परीक्षा पर नजर रख सकेंगे.

परीक्षार्थी इन बातों का रखें ध्यान -

1. परीक्षार्थी को परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले परीक्षा केन्द्र में प्रवेश कर लेना आवश्यक है. देर से आने वाले विद्यार्थी को उस पाली की परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जायेगी.

2. परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्न पत्र, उत्तरपुस्तिका, ओएमआर शीट आदि को पढ़ने और समझने के लिए दिया जाएगा.

3. परीक्षा केन्द्र में कैलकुलेटर, मोबाईल फोन, ब्लूटूथ ईयरफोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि लाना/प्रयोग करना वर्जित है.

4. दिव्यांग विद्यार्थी के लिए लेखक की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी स्तर पर कार्रवाई की जाएगी. दिव्यांग विद्यार्थियों को क्षतिपूर्ति के लिए प्रति घंटा 20 मिनट का अतिरिक्त क्षतिपूरक समय दिया जाएगा.

5. परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थी, विक्षक, परीक्षा की ड्यूटी में लगे कर्मियों का कोरोना गाइडलाइंस को पालन करना अनिवार्य होगा.

6. कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए यह आवश्यक है कि परीक्षार्थी मास्क लगाकर और हाथ को सेनेटाइज कर ही परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होंगे.

7. परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करने और निकलते समय सामाजिक दूरी का पालन करना आवश्यक है.

8. दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ आने वाले लेखक के लिए भी मास्क / फेस कवर का प्रयोग अनिवार्य है.

यह भी पढ़ें -

पूर्व CM की गलत फोटो ट्वीट कर ट्रोल हुए तेजस्वी, JDU नेता ने कसा तंज, कही ये बात बिहार सरकार में मंत्री बनने को लेकर BJP नेता शाहनवाज हुसैन ने दिया बड़ा बयान, जानें- क्या कहा?
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
Bihar Weather: बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget