एक्सप्लोरर

Bihar Road Accident: कटिहार में देर रात भीषण हादसा, रांची से सिलीगुड़ी जा रही बस गड्डे में पलटी, 2 की मौत

Katihar Bus Accident: यह घटना कोसी पुल कबीरमठ के पास हुई है. एक जख्मी यात्री ने कहा कि बस रांची से रविवार की शाम चार बजे खुली थी. कोडरमा में रुकने के बाद अचानक कुर्सेला के समीप आकर पलट गई.

कटिहार: रांची से सिलीगुड़ी जा रही बस कटिहार में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. घटना रविवार (11 फरवरी) देर रात करीब 3 बजे के आसपास की बताई जा रही है. 2/2 वॉल्वो बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई. सड़क दुर्घटना (Road Accident) के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गई. इस हादसे में दो महिला यात्रियों की मौत हुई है. वहीं कई घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है. बस में 50 से 60 यात्रियों के सवार होने की बात कही जा रही है.

सड़क हादसे के बाद जख्मी यात्रियों ने डायल 100 को इसकी सूचना दी. मौके पर कुर्सेला थाने की पुलिस पहुंची. यह घटना कोसी पुल कबीरमठ के पास हुई है. एक जख्मी यात्री ने कहा कि बस रांची से रविवार की शाम चार बजे खुली थी. कोडरमा में रुकने के बाद अचानक कुर्सेला के समीप आकर एक गड्ढे में पलट गई. बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे. सभी सिलीगुड़ी जा रहे थे.

क्रेन की मदद से निकाले गए यात्री

बताया जाता है कि रात में हुई इस घटना की वजह से राहत बचाव के कार्य में परेशानी ज्यादा हुई. हादसे के बाद कई यात्री बस में ही फंस गए. पुलिस ने उन्हें निकालने का प्रयास किया. क्रेन की मदद से बस में फंसे यात्रियों को निकाला गया. बस से दो महिला यात्री के शव को निकाला गया. बताया जा रहा है कि ये दोनों न्यू जलपाईगुड़ी की रहने वाली थीं.

इस मामले में कटिहार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शशि शेखर ने बताया कि रांची से सिलीगुड़ी जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई है. मरने वालों में दो महिलाएं हैं जो न्यू जलपाईगुड़ी की बताई जा रही हैं. बाकी जानकारी नहीं मिली है. जानकारी जुटाई जा रही है. साथ ही घायलों के उपचार के लिए व्यवस्था की गई है. इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्सेला लाया गया है.

यह भी पढ़ें- फ्लोर टेस्ट से पहले तेजस्वी आवास पर क्यों पहुंची पुलिस? BJP की ओर से आई प्रतिक्रिया, निशाने पर RJD

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'बूथ लूटकर सरकार बनाते रहे लालू-अखिलेश', BJP का हमला
'बूथ लूटकर सरकार बनाते रहे लालू-अखिलेश', BJP का हमला

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget