एक्सप्लोरर

बिहार में जहरीली शराब का कहर! छपरा में एक की जान गई, 2 की हालत गंभीर, सीवान में भी 3 की मौत की खबर

Bihar Hooch Tragedy: मामला सामने आने के बाद वरीय अधिकारी जांच में जुट गए हैं. छपरा की घटना को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डॉ. राकेश कुमार ने पुष्टि की है कि नशीले पदार्थ का सेवन किया गया था.

Bihar Hooch Tragedy: बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब को लेकर हड़कंप मच गया है. छपरा में एक युवक की मौत हुई है जबकि दो लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है. तीनों ने नशीले पदार्थ का सेवन किया था. जिनकी आंखों की रोशनी चली गई है उनका छपरा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. छपरा के मशरक थाना क्षेत्र का ये मामला है. वहीं दूसरी ओर सीवान में भी तीन लोगों की मौत की खबर है जबकि 8 से 10 व्यक्ति बीमार हैं. इस खबर के सामने आने के बाद वरीय अधिकारी जांच में जुट गए हैं.

छपरा में हुई घटना में मृतक का नाम इस्लामुद्दीन अंसारी बताया जा रहा है. जिन लोगों का इलाज चल रहा है उनमें मुमताज अंसारी और शमशाद अंसारी हैं. इलाज के लिए भर्ती एक युवक ने बताया कि परसों रात में शराब का सेवन किया था. बाजार से खरीदी थी. वहीं दूसरे युवक ने बताया कि देसी शराब पी थी. भाई लोग लेकर आए थे. कहां से लाए थे पता नहीं है. धुंधला दिख रहा है. किसी का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है. 

घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार (16 अक्टूबर) की सुबह पूछताछ और जांच के लिए वरीय पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे. अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि इन लोगों ने बताया कि नशीले पदार्थ का सेवन किया था. ये लोग खतरे से बाहर लग रहे हैं. एक व्यक्ति की मौत पर कहा कि अभी हम लोग इसका सत्यापन कर रहे हैं. एक व्यक्ति का कहना है कि चचेरे भाई ने कोई तरल पेय पदार्थ लाकर दिया था तो वो क्या लाए थे इसकी हम लोग जांच कर रहे हैं. 

सीवान में भी मौत से लोगों में मचा हड़कंप

उधर दूसरी घटना सीवान जिले से सामने आई है. भगवानपुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में तीन लोगों की मौत हुई है. आरोप है कि शराब पीने से इनकी जान गई है. 8 से 10 लोगों के बीमार होने की खबर है. हालांकि जहरीली शराब से मौत की पुष्टि अभी प्रशासन की ओर से नहीं की गई है. घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है. जो लोग भर्ती हैं उनकी शिकायत है कि आंखों की रोशनी चली गई है.

सूचना मिलने के बाद जांच के लिए सीवान के डीएम और एसपी रवाना हो गए हैं. एसडीपीओ महाराजगंज मौके पर ही कैंप कर रहे हैं. पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने बताया कि वे डीएम के साथ घटनास्थल के लिए निकल गए हैं. थोड़ी देर में घटना की जानकारी दी जाएगी.

(इनपुट: छपरा से आशुतोष नाथ और सीवान से कैलाश)

यह भी पढ़ें- Tejashwi Yadav: आज से फिर तेजस्वी यादव की यात्रा शुरू, 54 विधानसभा क्षेत्रों का करेंगे दौरा, देखें पूरा कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget