एक्सप्लोरर

Bihar Hooch Tragedy: छपरा पहुंची NHRC की टीम, अस्पताल का किया निरीक्षण, डॉक्टर्स से घंटों की बातचीत

National Human Rights Commission: मंगलवार की देर रात टीम ने छपरा के सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. सिविल सर्जन से सभी संदिग्ध मौतों को लेकर बातचीत की है.

छपरा: मंगलवार की देर रात राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (National Human Rights Commission) की टीम मशरक इसुआपुर प्रखंड में हुए जहरीली शराब केस को लेकर जांच करने छपरा पहुंची. जहरीली शराब (Bihar Hooch Tragedy) से बड़ी संख्या में लोगों की मौतें हुई है.इस घटना को गंभीर रूप से लेते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम ने छपरा सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. सिविल सर्जन सागर दुलार सिन्हा ने जानकारी देते हुए टीम को सभी जगह निरीक्षण कराया. इस टीम ने किसी भी प्रकार की जानकारी देने से मना किया.

छपरा सदर अस्पताल में आधी रात को निरीक्षण

छपरा सदर अस्पताल में लगभग डेढ़ घंटे तक राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम ने विभिन्न जगहों औचक निरीक्षण किया. इस दौरान सिविल सर्जन ने बताया कि संदिग्ध मौतों की संख्या की जानकारी टीम के द्वारा ली गई है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम को लेकर गहमागहमी की स्थिति बनी रही. टीम कहां कब और कैसे पहुंचेगी इसकी सब जगह चर्चा थी, लेकिन इस बात की किसी को जानकारी नहीं थी कि टीम पहले कहां जाएगी.

बिहार में शराबबंदी को लगभग सात साल पूरे हो गए हैं, लेकिन छपरा के मशरक और इसुआपुर में बड़ी संख्या में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम पूरे घटना की जांच करने के लिए छपरा पहुंची. पिछले दिनों कई लोगों की जानें गईं थी, लेकिन इस बार बड़ी संख्या में लोगों की मौतें हुई हैं. हालांकि सबकी मौत जहरीली शराब से हुई इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम हर बिंदु हर विषय पर मामले की जांच कर छानबीन कर रही है.

सिविल सर्जन से टीम की घंटों बातचीत 

छपरा सदर अस्पताल के सिविल सर्जन सागर दुलाल सिन्हा ने बताया कि मानवाधिकार आयोग की टीम ने छपरा सदर अस्पताल में संदिग्ध मौतों को लेकर उनसे डेढ़ घंटे तक बातचीत की. पूछताछ की इस बात की जानकारी छपरा सदर अस्पताल के सिविल सर्जन ने दी और बताया कि अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भी उन लोगों के द्वारा निरीक्षण किया गया. संदिग्ध मौतों पर भी पूछताछ की गई है.

यह भी पढ़ें- Bihar Road Accident: सुपौल में बाइक और हाइवा की टक्कर में 3 छात्रों की मौत, परीक्षा देने जा रहे थे, रास्ते में हुआ हादसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget