एक्सप्लोरर

बिहार: छपरा के बाद अब सीवान में मचा हड़कंप, जहरीली शराब से चौकीदार समेत 5 की मौत

Bihar Hooch Tragedy: मामला सीवान के भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित ब्रह्मस्थान गांव का है. जिस इलाके में यह घटना हुई है वहां का बॉर्डर छपरा के मशरक से सटा हुआ है.

सीवान: बिहार के छपरा में जहरीली शराब से मौत का सिलसिला अभी थमा भी नहीं है कि अब सीवान से पांच लोगों की मौत का मामला सामने आया है. सीवान में जहरीली शराब से एक चौकीदार समेत पांच लोगों की मौत की खबर से हड़कंप मच गया है. यह पूरा मामला सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित ब्रह्मस्थान गांव का है. मरने वालों में से एक व्यक्ति के शव का उसके परिजनों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया है. 

मृतकों की पहचान ब्रह्मस्थान गांव के वार्ड 14 निवासी बलिराम यादव के पुत्र शंभू यादव, चौकीदार अवध मांझी, फुलेना मांझी के पुत्र अमीर मांझी, स्व. धुरी राय के पुत्र महेश राय और रामायोध्या पंडित के पुत्र राजिंदर पंडित के रूप में हुई है. जिस इलाके में यह घटना हुई है वहां का बॉर्डर छपरा के मशरक से सटा हुआ है. मरने वाले सभी ब्रह्मस्थान गांव के ही रहने वाले हैं.

बताया गया कि बेहतर इलाज के लिए अमीर मांझी और चौकीदार अवध मांझी को परिजनों ने गोरखपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया था. गोरखपुर में इलाज के क्रम में अवध मांझी की मौत हो गई. कहा जा रहा है कि महेश राय की मौत घर पर ही हो गई है. आनन फानन में परिजनों ने उसका दाह संस्कार कर दिया है.

क्या बोले परिजन?

मृतक शंभू यादव के भाई सुजीत कुमार ने बताया कि गांव में ही शराब बेची जाती है. बीते बुधवार की शाम भाई ने शराब पी थी. गुरुवार दिन तक ठीक थे. रात में खाना खाकर सो गए थे. शुक्रवार की सुबह उठने के बाद कहा कि उन्हें आंख से दिखाई नहीं दे रहा है. सिर और पूरे शरीर में दर्द की बात कहने लगे. इसके बाद लेकर भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. यहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. यहां आने के बाद मौत हो गई.

क्या कहते हैं अधिकारी?

परिजन ही शराब पीने से मौत की बात कह रहे हैं. इस मामले में आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है. इस मामले में सीवान के डीएम अमित कुमार पांडेय ने बताया कि छपरा के मशरक के बॉर्डर से यह सटा हुआ गांव है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. इस मामले पर उनकी नजर है. एसपी, एसडीपीओ, एसडीएम सभी इस पर लगे हैं. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar Hooch Tragedy: जहरीली शराब कांड की जांच करेगी SIT, छपरा में अब तक 49 लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
भोजपुर में जमीन विवाद में बहा खून, वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या
भोजपुर में जमीन विवाद में बहा खून, वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget