एक्सप्लोरर

बिहार: अवैध वसूली को लेकर सड़क पर भिड़े होमगार्ड जवान और ऑटो चालक, जमकर की मारपीट

शहर का मेहसौल चौक काफी व्यस्त इलाका है, सड़क की चौड़ाई कम होने की वजह से यहां अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है.

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी शहर के मेहसौल चौक पर सोमवार को अवैध पैसे की उगाही को लेकर एक होमगार्ड के जवान और ऑटो चालक के बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई . काफी देर तक दोनों सड़क पर ही लड़ाई करते रहे. इधर, सड़क पर खड़ा हर कोई दोनों की उठा-पटक देख कर हैरान था, लेकिन किसी ने भी घटना में हस्तक्षेप नहीं किया. सब के सब दोनों की लड़ाई तमाशबीन बन देखते रहे.

बिहार: अवैध वसूली को लेकर सड़क पर भिड़े होमगार्ड जवान और ऑटो चालक, जमकर की मारपीट

बता दें कि शहर का मेहसौल चौक काफी व्यस्त इलाका है, सड़क की चौड़ाई कम होने की वजह से यहां अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है. चौराहा होने के कारण हर मिनट छोटे-बड़े सैकड़ों वाहन और यात्री गुजरते हैं. जाम से निबटने को इस चौक के चारों तरफ रोड पर डिवाइडर बना हुआ है. फिर भी यह समस्या कम नहीं हुई है.

बिहार: अवैध वसूली को लेकर सड़क पर भिड़े होमगार्ड जवान और ऑटो चालक, जमकर की मारपीट

यही कारण है कि प्रशासन की ओर से मेहसौल चौक पर वाहनों को खड़ा नहीं रहने दिया जाता है, जबकि ऑटो चालक उसी जगह से पैसेंजर बैठाते हैं. ऐसे में ऑटो चालकों से वाहन खड़ा करने के नाम पर होमगार्ड जवान अवैध वसूली करते हैं. इसी पैसे को लेकर सारा विवाद हुआ है.

मिली जानकारी अनुसार ऑटो चालक 20 रुपया नजराना दे रहा था, लेकिन होमगार्ड का जवान 50 रुपया डिमांड कर रहा था. चालक की मानें, तो पैसा लेने के बावजूद होमगार्ड वाहन खड़ी नहीं करने दे रहा था. ऐसे में पहले दोनों में बहस हुई, फिर देखते ही देखते दोनों बीच सड़क पर हाथापाई और मारपीट करने लगे. कुछ देर बाद दोनों एक-दूसरे को सड़क पर पटकने लगे. थक हार कर दोनों अलग हुए और यात्रियों की भीड़ भी समाप्त हो गई. इस बावत मेहसौल ओपी प्रभारी ने बताया कि घटना के संबंध में अबतक कोई सूचना या शिकायत नहीं मिली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय: 8 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
लखीसराय: 8 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
शपथ के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'जिस सदन में…'
शपथ के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'जिस सदन में…'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget