एक्सप्लोरर

बिहार में ये कैसी स्वास्थ्य व्यवस्था? इमरजेंसी वार्ड में मोबाइल की रोशनी में हुआ मरीज का इलाज!

Bihar Health System: मधुबनी के सदर अस्पताल का मामला है. एक बुजुर्ग मरीज का इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा था. जब बिजली चली गई तो अस्पताल के कर्मियों ने मोबाइल निकाला और फ्लैश ऑन कर दिया.

Madhubani News: प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और विभाग के मंत्री मंगल पांडेय (Mangal Pandey) चाहे लाख दावे कर लें लेकिन आए दिन लापरवाही से पोल खुल रही है. ताजा मामला बिहार के मधुबनी सदर अस्पताल (Madhubani Sadar Hospital) का है. यहां सदर अस्पताल में लाइट नहीं रहने पर मोबाइल की रोशनी में ही मरीज देख लिए जाते हैं. इसका एक वीडियो सामने आया है.

मामला बीते शनिवार (05 जुलाई, 2025) का बताया जा रहा है. सदर अस्पताल में एक बुजुर्ग मरीज का इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा था. जब वार्ड में बिजली चली गई तो अस्पताल के कर्मियों ने मोबाइल निकाला और फ्लैश ऑन कर दिया. मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया. इससे जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि एबीपी न्यूज़ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

करोड़ों खर्च कर बनाया गया मॉडल अस्पताल

बता दें कि मधुबनी के सदर अस्पताल (मॉडल अस्पताल) का उद्घाटन दिसंबर 2024 में 25.49 करोड़ की लागत से हुआ था. बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने उद्घाटन किया था. करोड़ों के उपकरण लगाए गए, लेकिन इमरजेंसी वार्ड में इन्वर्टर जैसी बुनियादी सुविधा आज तक उपलब्ध नहीं कराई गई. 

सिविल सर्जन ने कहा- जल्द लग जाएगा इन्वर्टर

यहां बिजली कटने पर जेनरेटर से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होने तक मरीज या तो मोबाइल की रोशनी या टॉर्च की लाइट में इलाज कराने को मरीज मजबूर हैं. मोबाइल की रोशनी में इलाज को लेकर सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इमरजेंसी वार्ड एवं आईसीयू में अभी इन्वर्टर नहीं है. जल्द इन्वर्टर लग जाएगा. सिविल सर्जन ने आश्वासन तो दे दिया है लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो से सरकारी अस्पताल में व्यवस्था को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहें हैं.

यह भी पढ़ें- 'वोटर लिस्ट पुनरीक्षण' अभियान को रोकने की मांग, तेजस्वी यादव ने अधिकारियों को बताया 'डाकिया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget