एक्सप्लोरर

Hartalika Teej 2024: बिहार में हरतालिका तीज की धूम, महिलाओं के हाथों में रचने लगी मेहंदी

Hartalika Teej: मेहंदी बाजार में महिलाओं की भीड़ बढ़ गई है. ऐसी मान्यता है कि तीज में मेहंदी लगाने से पतियों की उम्र बढ़ती है. इस वर्ष हरतालिका तीज छह सितंबर को मनाया जाएगा.

Women Applying Mehndi On Teej: भारतीय महिलाओं के शृंगार में मेहंदी का अपना खास स्थान है. हरतालिका तीज के मौके पर भारतीय महिलाएं एक सप्ताह पहले से अपने सोलह शृंगार की तैयारी शुरू कर देती हैं. ऐसे में तीज के पहले मेहंदी बाजार में महिलाओं की भीड़ बढ़ गई है. इस वर्ष हरतालिका तीज छह सितंबर को मनाया जाएगा, जिसको लेकर महिलाओं ने तैयारी शुरू कर दी है.

मेहंदी बाजार में महिलाओं की भीड़ 

ऐसे में मेहंदी बाजार में महिलाओं की भीड़ बढ़ गई है. ऐसी मान्यता है कि तीज में मेहंदी लगाने से पतियों की उम्र बढ़ती है.आम तौर पर कहा जाता है कि जिसकी मेहंदी जितनी रंग लाती है, उसको उतना ही अपने पति और ससुराल का प्रेम मिलता है. ऐसे तो सावन महीने से ही पटना के बाजारों में मेहंदी के छोटी से बड़ी दुकानों में लड़कियों और महिलाओं की भीड़ लगी रहती है, लेकिन हरतालिका तीज के दौरान तो यह भीड़ काफी बढ़ जाती है.

तीज के दौरान कोई भी ऐसा मार्केट कॉम्प्लेक्स नहीं होता, जहां मेहंदी वाले नहीं होते. इन मेहंदी लगाने वालों के डिजाइन के अनुसार अपने रेट हैं. आम तौर पर महिलाएं 200 से लेकर 800 रुपये तक मेहंदी लगवा रही हैं. चुन्नी लाल मेगा मार्ट के बाहर मेहंदी लगाने वाले रमेश ने आईएएनएस को बताया कि यहां हर उम्र की महिलाएं मेहंदी लगवाने आ रही हैं. वो विभिन्न डिजाइन में राजस्थानी, अरेबिक, बॉम्बे गोल्ड, सिल्वर और ब्लैक मेहंदी लगवाती हैं। पिछले वर्ष की तुलना में मेहंदी लगवाने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ी है.

पटना के डाकबंगला चौराहे के मौर्या लोक कॉम्प्लेक्स के पास 'अपना मेहंदी वाला', 'राजा मेहंदी वाले' और 'राजस्थानी मेहंदी' के नाम की दुकानें सजी हैं, तो बेली रोड के केशव पैलेस, बोरिंग रोड चौराहे पर स्थित 'एलिगेंस' के पास विभिन्न नामों के मेहंदी दुकान ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं. मेहंदी लगाने वाली सोनाक्षी कहती हैं कि लड़कियां भी हाथों में मेहंदी लगाने में पीछे नहीं रहती. उन्होंने बताया कि लड़कियां बेल डिजाइन, अरेबिक, बैंगल डिजाइन, चूड़ी डिजाइन ज्यादा पसंद कर रही हैं, जबकि, महिलाएं राजस्थानी और दुल्हन डिजाइन को पसंद कर रही हैं.

तीज की पूर्व संध्या पर और होगी भीड़

दुकानदार बताते हैं कि एक अनुमान के मुताबिक हरतालिका तीज में ग्राहकों की संख्या अन्य दिनों से चार गुनी बढ़ जाती है. इस कारण हमलोग भी कारीगरों की संख्या में इजाफा करते हैं. तीज के एक सप्ताह पहले से मेहंदी लगवाने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ जाती और तीज की पूर्व संध्या पर ये और ज्यादा हो जाती है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: कटिहार में मनचले ने स्कूल जा रही छात्रा की जबरन भरी मांग, पीड़िता ने थाने में लगाई गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget