एक्सप्लोरर

शहीद दिवस पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'खुद को पहचानना भी…'

Shaheed Diwas 2025: शहीद दिवस पर बिहार के उपमुख्यमंत्रियों ने भी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को याद किया. विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि देश के लिए शहीदों का बलिदान कृतज्ञ राष्ट्र सर्वदा याद रखेगा.

Shaheed Diwas 2025: आज 23 मार्च का दिन देशभर में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है. 23 मार्च, 1931 को तीन महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव सिंह को अंग्रेजी हुकूमत ने फांसी पर लटका दिया था. देश के लोग आज उनकी शहादत को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि समर्पित कर रहे हैं. इसी कड़ी में पटना में आज बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ शहीद भगत सिंह शहादत दिवस में शामिल हुए. राज्यपाल और मुख्यमंत्री के अलावा कई मंत्रियों ने क्रांतिकारी शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

क्रांतिकारी शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि ये ऐसे मौके होते हैं, जो हमें याद दिलाते हैं कि आखिर कितने सेनानियों ने हमारी आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं. आजादी का मतलब केवल विदेशी शासकों से मुक्ति नहीं बल्कि खुद को पहचानना भी है कि आखिर हम क्या है और हमारी विरासत क्या है, उस गौरवशाली विरासत को दोबारा उससे भी ज्यादा गौरवशाली बनाने के लिए हम काम करें ये हमारा दायित्व है.

शहीद दिवस पर क्या बोले डिप्टी सीएम? 
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि बुलावे नहीं भेजे जाते कभी जंग-ए-स्वाभिमान में योद्धा खुद ही चलकर आ जाते हैं युद्ध के मैदान में. मां भारती की स्वाधीनता हेतु अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को शहीद दिवस पर कोटिश वंदन.

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि मां भारती की परतंत्रता की बेड़ियों को तोड़ने के लिए अपने प्राणों को आहूत कर देने वाले वीर सपूत, शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के बलिदान दिवस पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूं. देश के लिए आपका बलिदान कृतज्ञ राष्ट्र सर्वदा याद रखेगा.

यह भी पढ़ें: सीएम नीतीश कुमार के इफ्तार का मुस्लिम संगठनों ने किया बायकॉट, अब BJP ने कर दी ये अपील

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget