एक्सप्लोरर

Bihar News: BSEB टॉपरों के लिए खुशखबरी, बिहार सरकार फ्री में इंजीनियरिंग और मेडिकल की कराएगी तैयारी, जानें पूरी प्रक्रिया

BSEB Topper: सीएम नीतीश कुमार के निर्देश के बाद बिहार बोर्ड एक्शन में दिख रहा है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अब टॉपरों को इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी मुफ्त में कराने की व्यवस्था कर रही है.

पटना: बिहार के मैट्रिक टॉपर छात्र-छात्राओं को इंजीनियरिंग और डॉक्टर की पढ़ाई के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी और न ही खर्च करने पड़ेंगे. बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर (Anand Kishor) ने बड़ा बयान देते हुए बुधवार को कहा है कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस वर्ष से मैट्रिक में टॉपर हुए छात्र छात्राओं को इंजीनियरिंग और मेडिकल (Engineering and Medical) की मुफ्त शिक्षा दी जाएगी. आनंद किशोर ने कहा कि टॉपर्स के लिए इस वर्ष से मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले बच्चों के लिए निशुल्क हॉस्टल दिया जाएगा. बांकीपुर गर्ल्स स्कूल में टॉपर छात्राओं का और पटना कॉलेजिएट स्कूल में टॉपर छात्रों को रहने की व्यस्था की जाएगी.

 फ्री छात्रावास और खाने पीने की होगी व्यवस्था

आनंद किशोर ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मार्च महीने में ही यह निर्णय लिया था कि जो मेधावी छात्र हैं उनकी बेहतर शिक्षा के लिए मेडिकल और इंजीनियर की पढ़ाई सरकार की ओर से फ्री होना चाहिए. इसके बाद हम लोगों ने तैयारी की और इस वर्ष से शुरुआत करने का निर्णय लिया, जिसके फलस्वरूप इसी वर्ष जून के प्रथम सप्ताह में पांच जून से आवेदन आवंटित किए जाएंगे और जुलाई महीने से पढ़ाई की शुरुआत हो जाएगी. उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों के आधार पर छात्र-छात्रा चयनित होंगे. निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी.

'सारा खर्च बिहार सरकार उठाएगी'

समिति के अध्यक्ष ने बताया कि इस योजना के तहत आवास की व्यवस्था, बुक्स और कोचिंग साथ ही रहने खाने पीने सब की व्यस्था की जाएगी. मेधावी छात्र-छात्रों के लिए ये यह सुनहरा मौका है और यह सारी व्यवस्था बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के टॉपर छात्र छात्रों के लिए है. छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने के लिए कोई भी स्टडी मैटेरियल नहीं लेना होगा. सारे व्यवस्था बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा किया जाएगा. हॉस्टल में कमरे के अलावा एक अतिरिक्त स्टडी रूम भी रहेंगे और सारा खर्च बिहार सरकार उठाएगी.

 अनुभवी शिक्षकों का होगा चयन- आनंद किशोर

आनंद किशोर ने बताया कि मेडिकल और इंजीनियरिंग पढ़ाने वाले को शिक्षक का चयन किया जा रहा है. वैसे शिक्षक जो पूर्व में मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी करवा रहे हैं उनकी योग्यता को देखते हुए उन्हें का चयन करने की प्रक्रिया की जा रही है. पढ़ाने वाले शिक्षक का चयन विज्ञापन के आधार पर किया जाएगा, जिन्हें पूर्व में आईआईटी और मेडिकल के कोचिंगों में पढ़ने का अनुभव रहा हो.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'जनता बेहाल लेकिन BJP हो गई माला माल...', मोदी सरकार के 9 साल पर RJD ने कविता के जरिए कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'
प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'
सुपौल में कोसी का तांडव, 35 से ज्यादा घर नदी में विलीन
सुपौल में कोसी का तांडव, 35 से ज्यादा घर नदी में विलीन
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
प्रशांत किशोर की पार्टी के 20 नेता गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक्शन
प्रशांत किशोर की पार्टी के 20 नेता गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक्शन

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget