एक्सप्लोरर

KK Pathak News: बिहार के सरकारी स्कूलों का समय बदला, केके पाठक ने लिया बड़ा फैसला

Bihar Education Department: हालांकि यह आदेश सिर्फ प्राइमरी सेक्शन के लिए है. आदेश में यह भी कहा गया है कि मिशन दक्ष और विशेष कक्षाएं पहले की तरह चलेंगी.

Bihar School Timing Changed: बिहार के सरकारी स्कूलों का समय शिक्षा विभाग ने बदल दिया है. अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) के विभाग ने बिहार में भीषण गर्मी को देखते हुए यह निर्णय लिया है. इस संबंध में बुधवार (29 मई) को शिक्षा विभाग (Bihar Education Department) की ओर से पत्र जारी किया गया है. जारी किए गए पत्र के अनुसार अब स्कूल का समय सुबह छह बजे से 10 बजे तक किया गया है. हालांकि यह भी कहा गया है कि मिशन दक्ष और विशेष कक्षाएं पहले की तरह चलेंगी.

हालांकि यह आदेश सिर्फ प्रारंभिक विद्यालय के लिए है. बताया जाता है कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने अधिकारियों के साथ बैठक की है इसके बाद यह आदेश जारी किया है. 30 मई से आठ जून तक के लिए यह राहत दी गई है. जारी किए गए आदेश में यह भी कहा गया है कि बच्चे 10 बजे के बाद मध्याह्न भोजन करेंगे फिर बच्चे घर जाएंगे.

शिक्षकों को कहीं से राहत नहीं

हालांकि शिक्षकों को राहत नहीं दी गई है. माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद ने जो पत्र जारी किया है उसमें मिशन दक्ष के क्लास की बात कही गई है कि वह चलता रहेगा. ऐसे में शिक्षकों को स्कूल में रहना होगा.

बिहार में बदलते मौसम को देखते हुए लिया गया फैसला

बता दें कि बिहार में प्रचंड गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. ऐसे में जो बच्चे स्कूल जा रहे हैं वो बेहोश तक हो जा रहे हैं. बुधवार को अलग-अलग जिलों से करीब 100 छात्रों के बीमार होने की खबर सामने आई. बेगूसराय, बांका, मुंगेर, शेखपुरा समेत कई जिलों में भीषण गर्मी से छात्र बेहोश हो गए. उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराना पड़ा. बेगूसराय और लखीसराय में तो एक-एक शिक्षक भी बेहोश हो गए. अब केके पाठक ने बच्चों के हित में फैसला लिया है.

यह भी पढ़ें- Bihar Weather: मौसम की मार! बेगूसराय और बांका में गर्मी से बेहोश हुए कई छात्र और शिक्षक, अस्पताल में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? पढ़ें लाइव अपडेट्स
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? पढ़ें लाइव अपडेट्स
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget