एक्सप्लोरर

School Closed In Bihar: बिहार में 6 दिन बढ़ी स्कूलों में छुट्टियां, रक्षा बंधन, तीज समेत कब-कब रहेगा अवकाश? देखें लिस्ट

Bihar Government School Holidays: शिक्षा विभाग के पूर्व अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने शिक्षकों की छुट्टियों में काफी कटौती कर दी थी, जिसका काफी विरोध भी हुआ था. अब राहत वाली खबर आई है.

Bihar Government School Holidays Increased: बिहार में सरकारी विद्यालयों में 6 दिनों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं. शिक्षकों को अब रक्षा बंधन, तीज, अनंत चतुर्दशी, जिउतिया के साथ-साथ गुरुनानक जयंती व कार्तिक पूर्णिमा पर भी छुट्टी मिलेगी. इसको लेकर बिहार शिक्षा विभाग के माध्यमिक निदेशालय की तरफ से सोमवार (5 अगस्त) को आदेश पत्र जारी किया गया है. इसमें आगामी श्रावणी पूर्णिमा व रक्षा बंधन को लेकर एक दिन (19 अगस्त), हरतालिका तीज व्रत को लेकर दो दिन (6 एवं 7 सितंबर), अनंत चतुर्दशी पर एक दिन (17 सितंबर), जीवित पुत्रिका व्रत (जितिया) पर 25 सितंबर एवं गुरुनानक जयंती व कार्तिक पूर्णिमा को लेकर 15 नवंबर को अवकाश घोषित किया गया है.

दरअसल, शिक्षा विभाग के पूर्व अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने शिक्षकों की छुट्टियों में काफी कटौती कर दी थी, जिसका काफी विरोध भी हुआ था. इधर शिक्षा विभाग के नए अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने इस संबंध में एक कमेटी का गठन किया था. कमेटी ने अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंप दी है. इसके बाद अब शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों की मांग को मानते हुए छुट्टियों की नई अवकाश तालिका जारी कर दी गई है.

पिछले साल केके पाठक ने संभाला था शिक्षा विभाग का जिम्मा

बता दें कि विगत वर्ष 2023 के जून माह में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के रूप में केके पाठक ने पद संभाला था. उन्होंने अपने कार्यकाल में शिक्षा विभाग में कई बड़े अमूलचूल बदलाव किए थे, जिसको लेकर बिहार के शिक्षकों में काफी आक्रोश भी देखा जा रहा था. वहीं इस वर्ष जून में केके पाठक की जगह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ को अतिरिक्त प्रभार देते हुए शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. अब डॉ. एस सिद्धार्थ ने शिक्षकों की छुट्टियों वाले केके पाठक के फैसले को पलट दिया है. 

वहीं ऐसी खबर भी है कि शिक्षकों की अभी भी कई और मांगें पूरी नहीं हुई हैं. इसमें दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व जैसे कई अन्य त्योहारों पर मिलने वाले अवकाश शामिल हैं. पहले विद्यालय में दुर्गा पूजा में पहली पूजा से लेकर दशमी तक (10 दिन) और दिवाली से लेकर लगातार छठ तक (6 दिन) की छुट्टी मिलती थी. इसे शिक्षा विभाग के पूर्व अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश पर सीमित करते हुए दुर्गा पूजा में सिर्फ 2 दिन 11 और 12 अक्टूबर, दीपावली में एक दिन 31 अक्टूबर और छठ में तीन दिन 7 से 9 नवंबर तक अवकाश घोषित किया गया है. 

यह भी पढ़ें- ...तो इसलिए दी गई थी CMO बिहार को उड़ाने की धमकी? मोहम्मद जाहिद की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD नेता तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget