एक्सप्लोरर

बिहार: सरकारी आदेश आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए बना आफत, बिना ट्रेनिंग डिजिटली काम करने में हो रही परेशानी

आंगनबाड़ी सेविका ने बताया कि विभाग ने उन्हें मोबाइल सिर्फ अटेंडेंस बनाने के लिए दिया था. टीएचआर वे लोग मैन्युअल रजिस्टर पर नाम दर्ज बांटती थीं. लेकिन आज अचानक विभाग द्वारा निर्देश जारी किया गया कि बच्चों के परिजनों को मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा गया है, वह ओटीपी नंबर सेविका अपने मोबाइल में दर्ज करेंगी उसके बाद ही राशन का वितरण करेंगी.

कैमूर: आंगनवाड़ी के बच्चों को टीएचआर बांटने के लिए सरकार की ओर से जारी की गई नई आदेश आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए आफत बनता दिख रहा है. दरसअल, सरकार की ओर से आंगनबाड़ी के बच्चों को डिजिटल तरीके का इस्तेमाल कर टीएचआर बांटने का आदेश जारी किया गया है, जिससे आंगनबाड़ी सेविकाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

कई आंगनबाड़ी सेविकाओं को मोबाइल चलाने का तरीका नहीं पता है, इसके बावजूद विभाग ने बिना प्रशिक्षण दिए ही सभी सेविकाओं को मोबाइल में ओटीपी दर्ज कर टीएचआर बांटने का निर्देश जारी कर दिया है. ऐसे में जिले में कई जगहों पर टीएचआर बंटने का काम रुक गया है. वहीं, अगर कुछ आंगनबाड़ी सेविका टीएचआर बंट भी रही हैं, तो वह अपने परिजनों का सहयोग ले रही हैं.

दरअसल, कोरोना काल में बच्चों के पोषाहार में कोई कमी ना हो उसको देखते हुए सरकार के निर्देश पर प्रत्येक माह टीएचआर मैनुअली बांटा जा रहा था. लेकिन सरकार की ओर से जारी निर्देश के बाद सभी लाभुकों के मोबाइल नंबर पर ओटीपि गया है. अब उस ओटीपी नंबर को सेविका अपने मोबाइल में दर्ज करेंगी, उसके बाद ही राशन का वितरण करेंगी, जिससे फर्जी लाभुकों के पास राशन न जाए.

इस संबंध में आंगनबाड़ी सेविका ने बताया कि विभाग ने उन्हें मोबाइल सिर्फ अटेंडेंस बनाने के लिए दिया था. टीएचआर वे लोग मैन्युअल रजिस्टर पर नाम दर्ज बांटती थीं. लेकिन आज अचानक विभाग द्वारा निर्देश जारी किया गया कि बच्चों के परिजनों को मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा गया है, वह ओटीपी नंबर सेविका अपने मोबाइल में दर्ज करेंगी उसके बाद ही राशन का वितरण करेंगी. लेकिन हम लोगों को इसके लिए कोई प्रशिक्षण नहीं दिया गया है कि ओटीपी अपने मोबाइल में कैसे दर्ज करना है, इसलिए खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई जगह पर राशन नहीं बंट रहा है.

इधर, इस संबंध में मोहनिया सीडीपीओ नीरू बाला बताया कि आज दिन के ग्यारह बजे से निर्देश जारी हुआ है. मोबाइल के माध्यम से ही टीएचआर वितरण करना है. सभी सेविकाओं को मोबाइल से कैसे काम करना है इसका स्क्रीनशॉट कर उनके व्हाट्सएप पर भेजा जा रहा है. थोड़ी परेशानी हो रही है लेकिन वितरण हो जाएगा. वहीं, डीपीओ सविता कुमारी ने बताया कि सेविकाओं को ट्रेनिंग दिया गया है और आगे भी ट्रेनिंग दिया जाएगा जिससे कि उनको कोई परेशानी ना हो. हमारी टेक्निकल टीम उनके संपर्क में है और उन्हें जानकारी दी जा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget