एक्सप्लोरर

Gopalganj News: गोपालगंज में छात्र की चाकू गोदकर हत्या, ऑफिसर कॉलोनी के पास मिला शव, हिरासत में 3 लोग

Gopalganj Crime News: घटना नगर थाना क्षेत्र की है. मृतक छात्र की पहचान सावन कुमार के रूप में हुई. वह ब्रजेश सोनी का पुत्र था. हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है.

Gopalganj Murder: गोपालगंज में एक छात्र को घर से बुलाकर चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी गई. सोमवार (05 अगस्त) की सुबह उसका शव बरामद किया गया है. घटना नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर ऑफिसर कॉलोनी के पास की है. मृतक छात्र की पहचान सावन कुमार के रूप में हुई. वह ब्रजेश सोनी का पुत्र था. हत्या की खबर मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. शव का पोस्टमार्टम कराया गया. इसके बाद उसे परिजन को सौंप दिया गया. बताया जा रहा है कि सावन बीते रविवार रात से लापता था.

एनएच-27 पर शव रखकर लोगों ने किया हंगामा

उधर पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर परिजन और अन्य स्थानीय लोग हजियापुर मोड़ चले गए. इसके बाद शव को एनएच-27 पर रखकर जाम कर दिया. डीएम-एसपी आवास के पास सड़क जाम कर वरीय अधिकारी को बुलाने की मांग करने लगे. एसपी स्वर्ण प्रभात ने इस मामले में एसआईटी गठित कर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने की बात कही है. हालांकि हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है.

हत्या के बाद परिजनों में मचा कोहराम

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और लोगों को समझाया. पुलिस का कहना है कि जिन तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है उनसे गहन पूछताछ की जा रही है. जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा. उधर, छात्र की हत्या के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है. मृतक सावन के पिता ई-रिक्शा चलाकर परिवार चलाते हैं. पिता की मानें तो छात्र सावन कुमार की उम्र 19 साल के आसपास है और वह बीए का छात्र था. 

पिता ने कहा कि ऐसी घटना किसी के साथ न हो जो उनके साथ हुई है. वह ई-रिक्शा चलाते हैं और किसी के पास पैसा नहीं रहता था तो भी उसे पहुंचा देते थे. दूसरी तरफ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में ठीक से जांच नहीं कर रही है. जहां से छात्र को अगवा किया गया और जहां उसकी हत्या हुई है वहां भी सीसीटीवी लगा हुआ है.

यह भी पढ़ें- Hajipur News: हाजीपुर में 11 हजार वोल्ट के तार से सटा DJ सिस्टम, नाबालिग समेत 9 कांवड़ियों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget