एक्सप्लोरर

Gaya News: पितृपक्ष मेले के अंतिम दिन गया में हादसा, स्काउट एंड गाइड के 2 कैडेट्स की डूबने से मौत

Gaya News: रबर डैम के उत्तरी छोर पर फल्गु नदी में डूबने से यह घटना हुई है. एक-एक कर पांच छात्र पानी में कूदे थे जिसमें से तीन की हालत गंभीर है. घटना के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है.

Gaya News: गया में पितृपक्ष मेले के अंतिम दिन बुधवार (02 अक्टूबर) को एक बड़ा हादसा हो गया. रबर डैम के उत्तरी छोर पर फल्गु नदी में डूबने से स्काउट एंड गाइड के दो कैडेट्स की मौत हो गई. इनमें एक लड़का और एक लड़की है. मृतकों की पहचान 17 वर्षीय रिया कुमारी और 16 वर्षीय आलोक कुमार के रूप में की गई है. ये लोग किसी बच्चे को बचाने के लिए कूदे थे. दोनों के शव को निकाल लिया गया है. घटना के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है.

कैसे हुआ हादसा?

यह बात कही जा रही है कि एक लड़के को डूबता देख पहले स्काउट एंड गाइड के तीन कैडेट्स उसे बचाने के लिए कूदे. ये लोग भी डूबने लगे तो स्काउट एंड गाइड के ही दो और कैडेट इन्हें बचाने के लिए कूद गए. इस तरह एक-एक कर कुल पांच कैडेट पानी में कूदे. इनमें से तीन बच गए. बचने वालों में नैंसी कुमारी, मनीषा कुमारी और विकास कुमार हैं. इन्हें इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है.

स्काउट एंड गाइड की इंचार्ज ने क्या कहा?

स्काउट एंड गाइड की इंचार्ज मधु शर्मा ने बताया कि दो बच्चों की मौत हुई है. तीन बच्चों का इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा कि जो बच्चा डूब रहा था वो हमको मिला था. उसने कहा कि मैम हम ही डूब रहे थे. मुझे ही बचाने में यह हुआ है. हालांकि मधु शर्मा ने कहा कि स्काउट एंड गाइड की आज ड्यूटी नहीं थी. अंतिम दिन था तो बच्चे आ गए होंगे. 

अस्पताल के अधीक्षक डॉ. केके सिन्हा ने बताया कि स्काउट एंड गाइड के पांच छात्रों में से दो की मौत हो चुकी है. गंभीर रूप से घायल छात्रों को आईसीयू में भर्ती किया गया. वहीं गया के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने आपदा के एडीएम और सदर एसडीओ को मृतक के परिजनों को अनुग्रह अनुदान के तहत चार-चार लाख रुपया मुआवजा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. 

बता दें कि पितृपक्ष मेले का आज अंतिम दिन है. इस दौरान तीर्थयात्रियों के साथ-साथ जिले के स्थानीय लोग भी अपने पितरों को मोक्ष और उद्धार दिलाने की कामना के साथ तर्पण करने के लिए पहुंचे हैं. भीड़ को देखते हुए नियंत्रण और यात्रियों की सेवा को लेकर स्काउट एंड गाइड के कैडेट्स को लगाया जाता है.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime News: रोहतास में ड्यूटी से घर लौट रहे होमगार्ड जवान को मारी गोली, बेल्ट के चलते बच गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget