एक्सप्लोरर

Gaya News: गया में लोजपा पशुपति पारस गुट के नेता की हत्या, बाइक सवार तीन बदमाशों ने पहुंचकर गोलियों से भूना

LJP Leader Anwar Ali Khan: पुलिस मौके पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है. फायरिंग होते ही थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया. कुछ लोग भागने लगे तो वहीं कुछ लोग अपनी दुकानें बंद कर दीं.

गया: लोजपा पशुपति पारस गुट के नेता मो. अनवर अली खान (Anwar Ali Khan) की बादमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना आमस थाना क्षेत्र में बुधवार ( 27 सितंबर) की है. घटना के बाद जीटी रोड जाम हो गया. घटना उस वक्त हुई है जब मो. अनवर अली खान एक सैलून में सेविंग करा रहे थे. इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में रहे अपराधी पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग कर गोलियों से उन्हें छलनी कर दिया. घटना में मौके पर ही मौत हो गई है. अनवर अली लोजपा लेबर सेल के प्रदेश अध्यक्ष थे.

अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग

बाजार में फायरिंग होते ही थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया. कुछ लोग भागने लगे तो वहीं कुछ लोग अपनी दुकानें बंद कर दीं. घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे- 82 को जाम कर दिया. आक्रोशित परिजन अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हैं.

सैलून में सेविंग कराने के दौरान चली गोली

वहीं इस पूरे मामले में शेरघाटी डीएसपी राजकिशोर सिंह ने एबीपी न्यूज़ को फोन पर बताया कि किसी सैलून में वह सेविंग करा रहे थे. इसी दौरान अपराधियों अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी. आक्रोशित लोगों को नेशनल हाईवे जाम हटाने के लिए समझाया जा रहा है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. इस पूरे मामले में पुलिस अनुसंधान कर रही है. वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा किया जाएगा.

बताया जाता है कि अनवर अली खान गुरुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके थे. इलाके में जाना पहचाना नाम था. कई आपराधिक मामले भी दर्ज थे. फिलहाल घटना को लेकर पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: JDU के लोग BJP के पास किस चीज का ऑफर लेकर जा रहे? सुशील कुमार मोदी का बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD नेता तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget