एक्सप्लोरर

बिहार: होली में भीड़ इकट्ठा करने की नहीं होगी अनुमति, CM नीतीश ने जनता से की ये अपील

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश और देशवासियों को होली और शब-ए-बरात की बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सभी लोग घर के अंदर ही होली का त्योहार मनाएं और इबादत करें.

पटना: बिहार सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर होली और शब-ए-बरात त्योहारों को लेकर शनिवार को एक आदेश जारी किया. बिहार के गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर होली और शब-ए-बरात को लेकर आमजनों से कहा गया है कि त्योहारों के अवसर पर वे भीड़ एकत्रित नहीं करें.

आदेश में कहा गया है कि होली की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले होलिका दहन के अवसर पर कम संख्या में लोग इकट्ठा हो और उक्त अवसर पर कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए.

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद और पुलिस महानिदेशक एस के सिंघल की ओर से जारी एक संयुक्त ओदश में कहा गया है कि होली के दिन सार्वजनिक जगहों पर इकट्ठा होकर किसी भी तरह की गतिविधि या आयोजन की अनुमति नहीं होगी.

आदेश में कहा गया है कि शब-ए-बरात के अवसर पर भी कम से कम लोग एक जगह पर इकट्ठा होंगे. साथ ही उनके लिए भी कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन कराया जाना सुनिश्चित किया जाए. साथ ही कब्रिस्तान प्रबंधन समितियां भी अपने स्तर से कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन के संबंध में पूर्ण एहतियात बरतें.

इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश और देशवासियों को होली और शब-ए-बरात की बधाई देते हुए शनिवार को कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सभी लोग घर के अंदर ही होली का त्योहार मनाएं और इबादत करें.

गैरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जारी आंकड़े के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कुल 59,031 सैम्पल की जांच हुई है. राज्य में कोरोना संक्रमित अबतक कुल 2,61, 917 मरीज ठीक हुए हैं. बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के 1115 एक्टिव मरीज हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget