एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 2025 से पहले और मजबूत हुए मुकेश सहनी, इस पार्टी ने VIP के साथ किया विलय 

Mukesh Sahani: वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि मेरी राजनीति गरीब, पिछड़ों और आदिवासियों के लिए संघर्ष करना है. गड़ेरिया मोर्चा के पार्टी में विलय होने से हमारी ताकत और बढ़ी है.

Bihar Gaderia Morcha Merged With VIP: बिहार में विधानसभा चुनाव होने में अभी काफी समय है, लेकिन राजनीतिक पार्टियों में असेंबली चुनाव के लेकर हलचल अभी से तेज है. एक तरफ असंतुष्ट नेताओं का दल बदल जारी है, तो दूसरी तरफ छोटी पार्टियों का बड़ी पार्टी में विलय होना भी शुरू हो गया है. पटना में गुरुवार (22 अगस्त) को विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के कार्यालय में आयोजित एक मिलन समारोह में बिहार गड़ेरिया मोर्चा संगठन का वीआईपी में विलय हो गया.

बिहार का गौरवशाली अतीत रहा है-सहनी

इस मौके पर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष पाल ने अपने सैकड़ों सहयोगियों के साथ वीआईपी की सदस्यता ग्रहण की. पार्टी में आए सभी लोगों का स्वागत करते हुए वीआईपी प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने दावा किया कि कल का बिहार कुछ और होगा. हमलोग सभी मिलकर इसमें बदलाव करेंगे. बिहार का गौरवशाली अतीत रहा है.

मिलन समारोह में आए लोगों का स्वागत करते हुए सहनी ने कहा कि अगर किसी को जानना है तो उसके अतीत को जानिए और समझिए. मुकेश सहनी ने कहा, "मैं भी गरीब परिवार से आता हूं और गरीबी का अनुभव किया है. अपने समाज के लोगों के कल्याण के लिए संघर्ष कर रहा हूं, जिन्हें मौका नहीं मिला है उसे मौका मिले इसी सूत्र को लेकर आगे बढ़ रहा हूं. सभी लोगों को दो वक्त की रोटी मिले इसी को लक्ष्य बना कर राजनीति कर रहा हूं".

सहनी ने कहा पार्टी की ताकत और बढ़ेगी

वीआईपी प्रमुख ने आगे कहा कि मेरी राजनीति समाज के गरीब, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों के लिए संघर्ष करना है. उन्होंने पार्टी में आए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि आप लोगों के पार्टी में आने से पार्टी की ताकत बढ़ी है. आपलोगों के सहयोग से बिहार को बदलना है और बिहार में बदलाव आएगा. वीआईपी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में संतोष पाल के अलावा अशोक पाल, डॉ धनजी पाल, पंकज पाल, सुधीर पाल, डॉ शंभु पाल, कृपाल पाल, लवकुश पाल, सौरव पाल, कमलेश पाल, निवास पाल, दिनकर पाल, दीपक पाल, भीम पाल, राम पाल प्रमुख रहे. इस मौके पर वीआईपी के प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद बिंद भी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ेंः 'वो गए कोई बड़ी बात नहीं, चुनाव आने वाला है', श्याम रजक के आरजेडी छोड़ कर जाने पर तेजस्वी यादव का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget