एक्सप्लोरर

Bihar Floor Test: नीतीश कुमार के समर्थन में RJD विधायक चेतन आनंद ने क्यों की वोटिंग? किया खुलासा

Bihar News: विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान आरजेडी के विधायक चेतन आनंद (Chetan Anand) ने नीतीश कुमार के पक्ष में मतदान किया. इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात की.

Bihar Vidhan Sabha Floor Test: बिहार में सियासी गहमागहमी के बीच नीतीश की सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया. बिहार विधानसभा में सोमवार (12 फरवरी) को नीतीश के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार फ्लोर टेस्ट में सफल रही. राष्ट्रीय जनता दल के विधायक चेतन आनंद ने फ्लोर टेस्ट के दौरान एनडीए के साथ जाने को लेकर कहा कि कि कुछ लोगों के साथ भेदभाव हुआ. हमारे साथ भेदभाव हुआ. जो भी चीजें हुई वो सबके सामने है, मीडिया के सामने है. किसी से कोई बात छिपी नहीं हुई है. आपने आरजेडी को धोखा दिया है, इस सवाल के जवाब में चेतन आनंद ने कहा कि सबको बुलाया गया था लेकिन ये तो पता नहीं था कि अंदर रहना है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुएं में बहुत पानी है सबको पिलाएंगे.

विश्वास मत के समर्थन में सरकार के पक्ष में 129 वोट पड़े. विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान आरजेडी के विधायक चेतन आनंद (Chetan Anand) ने पाला बदलते हुए सत्ता पक्ष के लिए वोटिंग की. नीतीश के पक्ष में वोटिंग को लेकर उन्होंने खुलासा भी किया.

तेजस्वी यादव के घर चला रातभर ड्रामा

रविवार देर रात चेतन आनंद तेजस्वी यादव के आवास पर ही थे. तेजस्वी यादव के घर पर क्रिकेट खेलते हुए उनकी तस्वीरें वायरल हुई थीं. बाद में रात को ही नाटकीय ढंग से परिजनों की शिकायत पर पुलिस उन्हें खोजने आई थी. बताया गया कि चेतन आनंद के छोटे भाई ने पुलिस में उनके अपहरण किए जाने को लेकर शिकायत की थी. इसके बाद चेतन की पुलिस खोजबीन कर रही थी. पुलिस की टीम रात में ही तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंची थी और चेतन को वहां से लेकर गई थी. 

'ठाकुर के कुएं में पानी बहुत है'

आरजेडी नेता चेतन आनंद ने तेजस्वी के घर से निकलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात भी की थी. चेतन ने उसके बाद X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट भी किया था. जिसमें लिखा था कि ठाकुर के कुएं में पानी बहुत है. सभी को पिलाना है. बहरहाल नीतीश के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार विश्वास मत जीतने के बाद पूरी तरह से सुरक्षित है. जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा. वहीं, बीजेपी के नंदकिशोर यादव स्पीकर बनेंगे.

ये भी पढ़ें: Bihar Floor Test: 'हवा हवाई किला बनाने दीजिए', फ्लोर टेस्ट के बाद प्रशांत किशोर का नीतीश कुमार पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget