एक्सप्लोरर

Bihar Floor Test: 'खेल शुरू है खत्म हम करेंगे...', CM नीतीश का नाम लेते हुए मनोज झा ये क्या बोल गए?

Bihar Sarkar Floor Test: आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि हम लोगों को कोई भय नहीं है. बिहार और देश की राजनीति में 12 फरवरी का दिन तो एक छोटा सा एपिसोड है.

पटनाबिहार में एनडीए की नई सरकार 12 फरवरी को विधानसभा में बहुमत साबित करेगी. सियासी गलियारों में चर्चा है कि जेडीयू और बीजेपी की तरफ से आरजेडी एवं लेफ्ट के विधायकों पर डोरे डाले जा रहे हैं. कोई टूट न हो इसलिए शनिवार (10 फरवरी) को आरजेडी विधायकों को तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के आवास पर रोके गए हैं. आरजेडी की ओर से यह भी दावा किया जा रहा है कि एनडीए में टूट होगी और सरकार बहुमत साबित नहीं कर पाएगी. तेजस्वी यादव के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मीडिया की एंट्री पर रोक है. इन सबके बीच आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा (Manoj Kumar Jha) ने सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) का नाम लेते हुए बड़ा बयान दिया है.

'12 फरवरी का दिन एक छोटा सा एपिसोड'

मनोज कुमार झा 5 देशरत्न मार्ग से निकले और पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "एक-एक विधायक हमारा अंदर आराम से बैठा हुआ है. बातचीत कर रहा है. बिहार और देश की राजनीति में 12 फरवरी का दिन तो एक छोटा सा एपिसोड है. तेजस्वी यादव ने जो कहा कि खेल शुरू है खत्म हम करेंगे."

आरजेडी सांसद ने कहा, "शुरुआत हमने तो नहीं की न? इस गठबंधन का सृजन नीतीश कुमार को जाता है. वह चलकर आए थे. तेजस्वी यादव नहीं गए थे. चलकर आए और किस दबाव में उन्होंने अब निर्णय लिया या यह करवाया गया वो इतिहास तय करेगा."

मनोज झा ने बीजेपी पर साधा निशाना

इस सवाल पर कि डर किस बात की है कि सारे विधायक अंदर हैं? इस पर मनोज झा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो गया ले जाए वो कार्यशाला जो हमारे विधायक पटना में एक साथ रहना चाहते हैं वो आपको अप्रीतिकर लग रहा है. हम लोगों को कोई भय नहीं है. बीजेपी पर हमला करते हुए पत्रकारों से अंत में मनोज झा ने कहा कि आप उन लोगों तक खबर पहुंचा दीजिए कि अपनी चिंता करें. हम जिंदाबाद थे, जिंदाबाद हैं और जिंदाबाद रहेंगे.

यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले तेजस्वी यादव के आवास पहुंच रहे RJD विधायक, दो दिन यहीं रहेंगे MLAs

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget