एक्सप्लोरर

बिहार फ्लोर टेस्ट: महागठबंधन को बड़ा झटका, हटाए गए स्पीकर अवध बिहारी चौधरी

Speaker Awadh Bihari Choudhary Removed: एनडीए सरकार बनाने के बाद 28 जनवरी को ही वर्तमान अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव के लिए विधानसभा सचिव को पत्र सौंप दिया गया था.

पटना: बिहार में विधानसभा के स्पीकर अवध बिहारी चौधरी को हटा दिया गया है. अब नीतीश सरकार (Nitish Government) फ्लोर टेस्ट में बहुमत पेश करेगी. अवध बिहारी चौधरी को हटाया जाना महागठबंधन के लिए झटका है. एनडीए सरकार बनाने के बाद से 28 जनवरी को ही वर्तमान अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी (Awadh Bihari Choudhary) को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव के लिए 128 विधायकों का हस्ताक्षर पत्र विधानसभा सचिव को सौंप दिया था.

जिस तरह की चर्चा थी और तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के नेता खेल करने की बात कर रहे थे ऐसे में लग रहा है कि उन्हें झटका लगा है. दरअसल बिहार में एनडीए सरकार को गिराने के लिए महागठबंधन के नेता पूरी तैयारी में थे. दो दिनों पहले से तेजस्वी यादव के आवास पर आरजेडी के सभी विधायकों को 'नजरबंद' कर दिया गया था. कहा जा रहा था कि जेडीयू और बीजेपी के कई विधायक सदन में नहीं आएंगे, लेकिन परिस्थितियां ऐसी नहीं बनीं.

निश्चिंत थी एनडीए की सरकार

एनडीए और बीजेपी के नेता पहले से कहते रहे हैं कि हम लोगों को कोई दिक्कत नहीं है. हम लोग सभी विधायक सदन में पहुंचेंगे. आज सदन में आते ही जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा, "आज सिर्फ दो चीजें होंगी. स्पीकर साहब या तो खुद ही पद छोड़ दें, नहीं तो उन्हें हटा दिया जाएगा और दूसरा, सरकार विश्वास मत हासिल करेगी. हमारे सभी विधायक हमारे संपर्क में हैं."

आरजेडी के तीन विधायक एनडीए गठबंधन के साथ गए

वहीं दूसरी ओर तेजस्वी यादव के लिए बड़ा झटका यह है कि उनकी पार्टी के दो विधायक चेतन आनंद और नीलम देवी दोनों एनडीए गठबंधन के साथ चले गए हैं. ये दोनों सत्ता पक्ष के साथ बैठे दिखे. आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने खुद बयान जारी करते हुए बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं खबर है कि आरजेडी के एक और विधायक प्रह्लाद यादव भी सत्ता पक्ष की ओर बैठे दिखे. 

बताते चलें कि 28 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को 128 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था. इसमें बीजेपी के 78, जेडीयू के 45, जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के चार विधायक और निर्दलीय के एक विधायक का समर्थन पत्र दिया गया था. महागठबंधन की ओर से दावा किया जा रहा था कि 12 फरवरी को खेला होगा लेकिन दो विधायकों के टूटने से ऐसा लग रहा है कि उनके साथ ही खेला हो गया है. तेजस्वी यादव खेल नहीं कर पाए हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Floor Test: बहुमत साबित करने से पहले JDU का आया बड़ा बयान, नीरज कुमार ने क्या कहा? जानें

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
बिहार के शिक्षक ध्यान दें! ट्रांसफर के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, नोट कर लें तारीख
बिहार के शिक्षक ध्यान दें! ट्रांसफर के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, नोट कर लें तारीख
खगड़िया के SP भानु प्रताप हटाए गए, पत्नी ने आवास के बाहर दिया था धरना
खगड़िया के SP भानु प्रताप हटाए गए, पत्नी ने आवास के बाहर दिया था धरना

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर जंग छेड़कर हारे ट्रंप? रिजल्ट के बाद दिया जवाब, बोले- 'मौका मिला तो...'
ईरान पर जंग छेड़कर हारे ट्रंप? रिजल्ट के बाद दिया जवाब, बोले- 'मौका मिला तो...'
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
Embed widget