एक्सप्लोरर

जीतन राम मांझी नाराज, कयासों का बाजार गर्म, बिहार में फ्लोर टेस्ट में क्या होगा?

Bihar Floor Test: बिहार में 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट होना है. इससे पहले कैबिनेट में विभाग बंटवारे में जीतन राम मांझी नाराज हो गए हैं. ऐसे में बिहार में कयासों का बाजार गर्म है.

Bihar Politics: बिहार में जीतन राम मांझी ने सीएम नीतीश कुमार की टेंशन बढ़ा दी है? ये सवाल सुर्खियों में है. दरअसल, जीतन राम मांझी की नाराजगी की खबर है. बेटे को अच्छा मंत्रालय नहीं मिलने से वो नाराज बताए जा रहे हैं. मांझी ने कहा कि उन्हें भी यही विभाग दिया था. बिहार में 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट होना है. क्या मांझी खेला कर सकते हैं? ये सवाल भी गूंज रहा है. अगर मांझी कोई बड़ा फैसला ले लेते हैं तो ये एनडीए के गणित पर कितना असर डालेगा, ये समझना जरूरी है.

बिहार में समझे सीटों का गणित

बिहार विधानसभा में 243 सीटें हैं. बहुमत का आंकड़ा 122 है. एनडीए सरकार ने 128 का दावा पेश किया है. अगर जीतन राम मांझी के चार विधायक न भी हो तो एनडीए का आंकड़ा 124 रहेगा. फ्लोर टेस्ट में नीतीश सरकार के पास होने पर पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया. उन्होंने दावा किया कि 'खेला' होगा.

जेडीयू ने किया बड़ा इशारा

वहीं, फ्लोर टेस्ट को लेकर जेडीयू ने बड़ा इशारा किया. नीतीश कुमार के करीबी अशोक चौधरी ने दावा किया कि 'खेला' होगा. उन्होंने कहा, "खेला तो होगा ही लेकिन किसके पक्ष में होगा, क्या होगा, ये तो समय बताएगा." अशोक चौधरी ने कांग्रेस विधायकों के हैदराबाद जाने की बात पर कहा कि कहीं जाएं यह उनकी पार्टी का मामला है. मंत्रिमंडल विस्तार पर कहा कि यह सीएम तय करेंगे. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने तोड़फोड़ के डर से कांग्रेस के 19 में से 16 विधायकों को तेलंगाना शिफ्ट कर दिया है.

कांग्रेस ने क्या कहा?

इस बीच बिहार में तोड़फोड़ से कांग्रेस विधायक ने इनकार किया है. कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सौरव ने दावा किया कि कांग्रेस एकजुट, टूटेगी नहीं, अटकलें ना लगाएं. उन्होंने कहा कि जिधर भी जेडीयू जाती है उधर नंबर गेम पूरा हो जाता है. कांग्रेस के टूटने और नहीं टूटने से सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा.  

'दरवाजा बंद, लेकिन कुंडी लगाना भूल गए', प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को लेकर BJP पर कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
Bankipur Bypoll 2026: बांकीपुर में प्रचार का आज अंतिम दिन, वोटिंग और रिजल्ट कब?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रचार का आज अंतिम दिन, वोटिंग और रिजल्ट कब?
दारोगा बनने से पहले थम गई सांस! दौड़ के दौरान गिरे युवक की मौत
दारोगा बनने से पहले थम गई सांस! दौड़ के दौरान गिरे युवक की मौत
रोहतास: तुतला भवानी धाम में वॉटरफॉल का तांडव, 15 श्रद्धालु फंसे!
रोहतास: तुतला भवानी धाम में वॉटरफॉल का तांडव, 15 श्रद्धालु फंसे!

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
Embed widget