एक्सप्लोरर

'दरवाजा बंद, लेकिन कुंडी लगाना भूल गए', प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को लेकर BJP पर कसा तंज

Prashant Kishor News: प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार पलटूराम हैं ये तो बिहार का पूरा बच्चा-बच्चा जानता है. प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह भी उतने ही बड़े पलटूराम हैं.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को लेकर जन सुराज अभियान के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने एक बार फिर हमला बोला है. पीके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) पर भी तंज कसा. सोमवार (5 फरवरी) को बयान जारी करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार पलटूराम हैं ये तो बिहार का पूरा बच्चा-बच्चा जानता है, लेकिन अभी कुछ दिन पहले जो हुआ उससे ये भी पता चला कि प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह भी उतने ही बड़े पलटूराम हैं.

पीके ने कहा कि बिहार में आज से कुछ महीने पहले अमित शाह ने एक रैली में लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि बिहार का एक-एक आदमी कान खोल कर सुन लें नीतीश कुमार के लिए बीजेपी के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं, लेकिन मौजूदा समय में मजाक क्या हो रहा है? मजाक यह हो रहा है कि अमित शाह ने दरवाजा तो ठीक बंद किया पर कुंडी लगाना भूल गए. फिर पलट कर नीतीश कुमार के साथ चले गए.

'तेजस्वी यादव का भी यही हाल...'

बीजेपी और जेडीयू पर हमलावर हुए प्रशांत किशोर ने आरजेडी को भी नहीं छोड़ा. प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार आरजेडी से पलट कर बीजेपी के साथ गए हैं तो बीजेपी वाले भी तो उनके साथ गए हैं. यही हाल आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव का है. तेजस्वी यादव साल भर पहले नीतीश कुमार को पलटूराम बता रहे थे पर जैसे ही नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को उप-मुख्यमंत्री बनाया तो तेजस्वी नीतीश को विकास का मसीहा बताने लगे.

पीके ने कहा कि जब विपक्ष में थे तो शराब में उनको माफियागिरी दिख रही थी पर ठीक जैसे ही उनको उप-मुख्यमंत्री बनाया गया तो नीतीश कुमार में उनको अपना राजनीतिक गुरु दिखने लगा, तो सिर्फ नीतीश कुमार पलटूराम नहीं हैं. नीतीश कुमार सिर्फ पलटूराम के सरदार हैं, बाकी सभी नेता भी उतने ही बड़े पलटूराम हैं.

यह भी पढ़ें- Congress Resort Politics: पाला बदलने का डर? BJP के संपर्क में 10 विधायक? कांग्रेस की 'रिसॉर्ट राजनीति' के पीछे क्या वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget