एक्सप्लोरर

Bihar Flood: कर्मनाशा नदी ने लिया रौद्र रूप, सड़क पर बह रहा तीन फीट पानी, बिहार-यूपी का टूटा संपर्क

मुखिया ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही वर्षा के कारण नदियां उफान पर हैं. इन नदियों का पानी अक्सर जिले के कई मार्गों को बाधित कर देता है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है.

कैमूर: बिहार की अमूमन सभी नदियां उफान पर हैं. नदियों के जलस्तर में वृद्धि की वजह से बाढ़ की स्थिति उतपन्न हो गई है. इसी क्रम में गुरुवार को सूबे के कैमूर जिले में कर्मनाशा नदी का रौद्र रूप दिखा. नदी के जलस्तर में वृद्धि की वजह से सड़क पर तीन फीट पानी बह रहा है. सड़क पर पानी आने की वजह से परिचालन बाधित हो गया है, जिससे यूपी-बिहार का संपर्क टूट गया है.

दूसरे रास्ते से जा रहे उत्तरप्रदेश  

इधर, कर्मनाशा नदी के बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने गाजीपुर-दुर्गावती पथ स्थित ककरैत घाट पर लोगों को आने-जाने पर रोक लगा दी है. रूट के बंद हो जाने की वजह से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी तय कर लोगों को दूसरे सड़क से उत्तर प्रदेश जाना पड़ रहा है. दरअसल, उत्तर प्रदेश से बिहार आने के लिए कर्मनाशा नदी को पार करना पड़ता है. लेकिन सड़क पर बड़ा हादसा ना हो इस वजह से प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर दी. इस वजह से लोगों को अतिरिक्त 50 किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ा रहा है.

अंचलाधिकारी ने लोगों से की अपील

इधर, हालात का जायजा लेने पहुंचे दुर्गावती के अंचलाधिकारी ने लोगों से अपील की, कि वे नदी के किनारे या इस रास्ते से आवागमन ना करें, क्योंकि पानी की धारा तेज है, जिससे हादसा होने का डर है. कर्मनाशा नदी का जलस्तर घट जाने के बाद आवागमन फिर से पहले की तरह प्रारंभ कर दिया जाएगा.

वहीं, मसौड़ा पंचायत मुखिया ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही वर्षा के कारण नदियां उफान पर हैं. इन नदियों का पानी अक्सर जिले के कई मार्गों को बाधित कर देता है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है. उनकी मानें तो जिले में लगातार हो रही बारिश की वजह से मुसाखाड़ डैम से कर्मनाशा नदी में पानी छोड़ा गया है, जिससे नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है. इस वजह से निचले इलाकों में पानी आ गया है. साथ ही सड़कों पर भी घुटने से ऊपर बह रहा है, जिस वजह से फिलहाल परिचालन बंद कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: BJP निकालेगी ‘जन आशीर्वाद यात्रा’, संजय जायसवाल ने गिनाईं नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनसंख्या नियंत्रण कानून पर बड़ा बयान, फिलहाल लागू नहीं की जाने की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget