एक्सप्लोरर

Begusarai Firing: बिहार में आम के लिए चली लाठियां, बात बढ़ी तो होने लगी फायरिंग, दो पक्षों से कई लोग घायल

Dispute For Mango In Begusarai: बेगूसराय में आम और लीची के लिए मार हो गई, फायरिंग तक हुई. घटना में कई लोग घायल हो गए. इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Firing In Begusarai: बिहार के बेगूसराय में शुक्रवार (31 मई) की सुबह साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चौकी गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडा चलने लगा. इस मारपीट के दौरान दोनों पक्ष से कई महिला पुरुष आपस में ही मारपीट करने लगे. मारपीट में दोनों पक्ष से करीब आठ से दस लोग घायल हो गए. लाठी डंडे से मारपीट के बीच में ही दोनों तरफ से फायरिंग भी शुरू हो गई.

लीची और आम तोड़ने के विवाद में फायरिंग

बताया जाता है कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चौकी गांव निवासी शैलेन्द्र महतो और प्रदीप महतो दोनों चौकी गांव के ही निवासी है. दोनों आपस में संबंधी भी हैं. शुक्रवार की सुबह आठ बजे शैलेन्द्र महतो अपने जमीन पर लगे लीची और आम के पेड़ से लीची और आम तोड़ने गए थे, जिसकी भनक प्रदीप महतो को लग गई. इसके बाद प्रदीप महतो ने अपने कुछ लोगों के साथ बगीचा पहुंचकर शैलेन्द्र महतो को लीची और आम तोड़ने से मना किया.

जब शैलेन्द्र महतो के मना करने पर भी प्रदीप लीची और आम तोड़ने लगे, तो दोनों पक्ष के लोग बागीचा पहुंचकर कहासुनी करने लगे. कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष से लाठी डंडे चलना शुरु हो गया.लाठी डंडा चलते-चलते फायरिंग भी शुरु हो गई. फायरिंग की आवाज सुनकर किसी ग्रामीण ने साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को मोबाइल पर सूचना दे दी. सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष  दीपक कुमार दल बल के साथ पहुंचे. काफी समझाबुझा कर दोनो पक्षों को शांत करवाया. 

इस मामले में क्या कहती है पुलिस?

इस मामले में बेगूसराय मुख्यालय डीएसपी  रमेश चंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि आज सुबह चौकी गांव में दो पक्ष में जमीन विवाद में मारपीट हुई है. दोनों स्वजातीय है और आपस में संबंधी हैं.दोनो पक्ष में जमीनी विवाद कई वर्षो से चल रहा है. आज भी विवादित जमीन पर लीची और आम तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पर जाकर समझाया गया. घायल लोगों का इलाज स्थानीय अस्पताल और सदर अस्पताल में चल रहा है. पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी है.

ये भी पढ़ेंः Elections 2024: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मतदान प्रशासन के लिए चुनौती, जानें कैसी है तैयारी, क्या है डॉक्टर की सलाह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
Bankipur Bypoll: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget