एक्सप्लोरर

बिहार: झोपड़ी में चल रहे कोचिंग सेंटर में लगी आग, 2 की झुलसकर मौत

झोपड़ी में पढ़ाई कर रहे उत्तम कुमार (25) और छात्रा लक्ष्मी कुमारी (18) की झुलसकर मौत हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से आग पर तत्काल काबू पा लिया गया.

खगड़िया: बिहार के खगड़िया जिले के चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर एक झोपड़ी में चल रहे कोचिंग सेंटर में आग लग जाने से एक छात्र और एक छात्रा की मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी हाजीपुर वार्ड नंबर 16 में एक झोपड़ी में कुछ छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते थे. इसी क्रम में सोमवार को करीब एक बजे झोपड़ी में आग लग गई. इस घटना में पढ़ाई कर रहे उत्तम कुमार (25) और छात्रा लक्ष्मी कुमारी (18) की झुलसकर मौत हो गई.

चित्रगुप्तनगर की थाना प्रभारी ज्योति कुमारी ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से आग पर तत्काल काबू पा लिया गया. उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

किशनगंज में पांच लोगों की झुलस कर मौत

इससे पहले किशनगंज जिले के सलाम कॉलोनी क्षेत्र में एक घर में आग लग जाने से एक ही परिवार के पांच लोगों की झुलस कर मौत हो गई. इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई है. पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि किशनगंज थाना क्षेत्र के सलाम कॉलोनी के रहने वाले नूर अहमद के घर में सोमवार सुबह आग लग गई. आसपास के लोगों का कहना है कि आग लगने के पहले रसोई गैस सिलेंडर के फटने की आवाज आई थी. इसके बाद घर से धुआं उठने लगा.

आसपास के लोगों की सूचना के बाद पहुंचे फायर बिग्रेड ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक झलुस कर पांच लोगों की मौत हो चुकी थी. किशनगंज के थाना प्रभारी अश्विनी कुमार ने बताया कि मृतकों में नूर अहमद, उनकी दो पुत्री तोहफा (8) व बबली (6) और दो पुत्र रहमत (4) और शाहिद (2) शामिल हैं. उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें-

नीतीश कुमार की अधिकारियों को चेतावनी- शराब के धंधेबाजों पर नकेल कसें, कोताही बर्दाश्त नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 साल से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए
बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 साल से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget