एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार की अधिकारियों को चेतावनी- शराब के धंधेबाजों पर नकेल कसें, कोताही बर्दाश्त नहीं

नीतीश कुमार ने कहा कि शराब माफिया कार्रवाई के बाद जेल जाते हैं और जब वे जेल से बाहर आएं तो उनकी हर गतिविधि पर नजर रखने की जरूरत है.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि शराब पीने वालों के साथ ही साथ शराब के धंधेबाजों पर भी नकेल कसने की आवश्यकता है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि शराब के धंधे में लिप्त कोई भी व्यक्ति बच नहीं पाए. मुख्यमंत्री सोमवार को मद्य निषेध, उत्पाद और निबंधन विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि शराब माफिया कार्रवाई के बाद जेल जाते हैं और जब वे जेल से बाहर आएं तो उनकी हर गतिविधि पर नजर रखने की जरूरत है.

नीतीश कुमार ने शराब से उत्पन्न बुराइयों को प्रचारित करने पर जोर दिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा, "नीचे से लेकर ऊपर तक के सभी पदाधिकारियों को तत्पर रहकर काम करने की जरूरत है. सभी समर्पण भाव से निरंतर अभियान चलाते रहे, जिससे कोई बच नहीं पाए."

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 2018 में रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी, जिसमें कहा गया था कि शराब पीने के कारण दुर्घटनाएं, आत्महत्याएं और कई अन्य प्रकार की बीमारियां होती हैं. लोगों को शराब के सेवन से होने वाली क्षति के बारे में सोशल मीडिया और अन्य प्रचार तंत्रों के माध्यम से सचेत और जागरूक करने पर बल दिया. उन्होंने अधिकारियों को सोशल मीडिया के माध्यम से शराब माफियाओं की गिरफ्तारी और उनपर की जा रही कार्रवाई के संबंध में लोगों को जानकारी देने के भी निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कॉल सेंटर को ठीक ढंग से कार्यरत रखने के निर्देश दिए और कहा कि शिकायत मिलने पर सख्त और त्वरित कार्रवाई करें.

सभी जिलों से शराब की बरामदगी की जा रही है- DGP

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने जिलास्तर पर चिन्हित बड़े-बड़े आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक की विशेष नजर रखने के निर्देश देते हुए उनपर तेजी से कार्रवाई करने की बात भी कही. इससे पहले बैठक में पुलिस महानिदेशक एस के सिंघल ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी जिलों से शराब की बरामदगी की जा रही है. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में इसको लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य से बाहर के सभी बड़े शराब कारोबारियों जो यहां शराब की अवैध आपूर्ति करते हैं, उन्हें भी गिरफ्तार किया जा रहा है.

य़ह भी पढ़ें-

बिहार: बीजेपी विधायक ने अपने ही मंत्री को घेरा, शराब तस्करी मामले में किया ये खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget