एक्सप्लोरर

Bihar News: कटिहार में महिला सिपाही ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी लिखा

Suicide In Katihar: मृतका सिपाही के कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेजा गया है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.

Female Constable Suicide In Katihar: बिहार के कटिहार में मंगलवार (27 अगस्त) को अंचल पुलिस निरीक्षक कोढ़ा में पदस्थापित अविवाहित महिला सिपाही ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना के बाद कोढ़ा डीएसपी समेत एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेजा. पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है.   

सिपाही ने गले में फंदा लगाकर की आत्महत्या

जानकारी के मुताबिक पुलिस अंचल निरीक्षक कोढ़ा में पदस्थापित अविवाहित 2018 बैच की महिला सिपाही अनिता कुमारी ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना करीब 3:50 बजे दोपहर की बताई गई है. बताया जाता है कि अनिता कुमारी वर्ष 2023 में मई माह से पदस्थापित थे. महिला सिपाही मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाली बताया जा रहा है. जो पुलिस निरीक्षक कार्यालय में कंप्यूटर पर टाइपिस्ट का काम संभालती थी. थाना परिसर में साक्षर महिला सिपाही के लिए बना पुलिस बैरक के अलग कमरे में रहती थीं. बगल के कमरे में रह रही महिला सिपाही ने झूलता हुआ शव देखा और भाग कर घटना की सूचना थाना में अपर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार को दी.

घटना की जानकारी मिलते ही मौके थाना अध्यक्ष इसकी सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी. मौके पर पुलिस पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी द्वितीय धर्मेंद्र कुमार, कोढ़ा इंस्पेक्टर उमेश कुमार, अंचल पदाधिकारी अंजू कुमारी की उपस्थिति में रूम का गेट को तौड़ा गया. मामले में एफएसएल की टीम व कोढ़ा डीएसपी, इंस्पेक्टर व सीओ के मौजूदगी में शव को नीचे उतारा गया. घटना के बाद थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल के बीच शोक व्याप्त हो गया.

क्या है पुलिस अधीक्षक का कहना?

पुलिस बैरक के अलग कमरे में रह रही अन्य महिला सिपाही घटना के बाद रोने और चीखने चिल्लाने लगी. सभी महिला सिपाहियों का रो-रोकर बुरा हाल है. मामले में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के बाद महिला सिपाही के कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है और उनके गले में एयर फोन लगा हुआ था और सामने मोबाइल भी था. पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि आत्महत्या का कारण घरेलू विवाद है. मामले में गहन तहकीकात की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः Nawada News: दूसरी महिला के चक्कर में पत्नी को उतारा मौत के घाट, हाथ-पैर में ईंट बांधकर शव को तालाब में फेंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget