एक्सप्लोरर

'बहुत लूट लिए… अब खान सर आ गए', 25 रुपये में होगी ECG की जांच, पढ़िए अच्छी खबर

Khan Sir News: खान सर ने कहा कि पहले तो टीचर ही गाली देते थे, अब डॉक्टर भी गाली देंगे. दिक्कत इस बात की नहीं है, यहां तो सीता माता को अग्नि परीक्षा देनी पड़ी, तो हम किस डेक्ची के मसाला हैं. 

चर्चित यूट्यूबर और शिक्षक खान सर के यहां आम लोग अब 25 रुपये में ईसीजी की जांच करा सकेंगे. खान सर की इस पहल से गरीबों को बड़ा फायदा होगा. खान सर ने बच्चों को पढ़ाते समय पूछा कि आप लोगों ने ईसीजी की जांच कराई होगी, कितना लगता है? 400 या 500? हमारे यहां 25 रुपये में करा लेना.

खान सर ने कहा, "मेडिकल इंडस्ट्री में मशीनें खरीद लेना बड़ी बात नहीं है. हमको लगा था कि डायलिसिस मशीन ले आएंगे चालू हो जाएगा, पता चला उसके लिए बड़ा आरओ प्लांट लगाना है. इस आरओ प्लांट का जो पानी होगा… जो हम लोग पीते हैं उससे दस गुना ज्यादा साफ होगा. आज अगर साफ करके टंकी में रख दिए तो अगले दिन इस्तेमाल नहीं होगा. आज अगर रात के 11 बजे डायलिसिस मशीन बंद हो रही है तो आपका हजार लीटर पानी है तो उसे फेंकिए."

खान सर ने छात्रों को पढ़ाते वक्त कहा कि हमने साफी नीयत से शुरुआत की और हम अभी भी कहते हैं कि जो झाड़ू लगा रही है, बर्तन धो रही है, रिक्शा वाला है, कोई मजदूरी कर रहा है, ये लोग जांच नहीं करा पाते हैं. इन्हें पता है कि एक दिन की मजदूरी ईसीजी में चल जाएगी, आ जाएगा हमारे यहां कराकर चल जाएगा, कोई दिक्कत नहीं है. 

'अलग बात है दुश्मनी बढ़ जाएगी'

खान सर ने कहा कि 25 रुपया देगा तो उसको लगेगा कि बहुत लूट लिए अब खान सर आ गए हैं. उन्होंने कहा कि अलग बात है कि दुश्मनी बढ़ जाएगी. पहले तो टीचर ही गाली देते थे, अब डॉक्टर भी गाली देंगे. खान सर ने कहा कि दिक्कत इस बात की नहीं है, यहां तो सीता माता को अग्नि परीक्षा देनी पड़ी, तो हम किस डेक्ची के मसाला हैं. 

'कलेजा होना चाहिए बाबू…'

खान सर ने कहा, "पहले हमको पता नहीं था कि ईसीजी के लिए कितना पैसा लगता है. जब हमने डॉक्टरों से कहा कि हम लोग 25 रुपया लेंगे तो सब हमको देखने लगा. फिर हमने कहा कि आप लोग टेंशन मत लीजिए. शिक्षा के बाद अब उद्देश्य स्वास्थ्य है. इतना समझ लीजिए कि जो हम बोल दिए वो करेंगे." एक छात्र ने सवाल किया कि सर इतना सब कैसे पॉसिबल है? खान सर ने कहा, "कलेजा होना चाहिए बाबू."

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में आज भी एक्टिव रहेगा मानसून, 32 जिलों में हो रही झमाझम बारिश, कई जगहों पर अलर्ट
बिहार में आज भी एक्टिव रहेगा मानसून, 32 जिलों में हो रही झमाझम बारिश, कई जगहों पर अलर्ट
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget