एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार में शराब बंद है, लेकिन..., पटना मरीन ड्राइव के पास से अंग्रेजी लिकर की बड़ी खेप बरामद

Liquor Recovered: पटना में मध्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त उत्पादन के निर्देश पर छापेमारी की गई, जिसमें पुलिस को सफलता मिली. शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है.

बिहार में शराब माफियाओं और कारोबारियों की कमर तोड़ने के लिए मद्य निषेध उत्पाद विभाग पटना की टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. बिहार की राजधानी पटना में मद्य निषेध विभाग ने शुक्रवार को शराब की बड़ी खेप पकड़ी है. ये खेप पटना के मरीन ड्राइव के पास एक पिकअप वैन में रखी हुई मिली.

सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर छापेमारी

पटना जिला मध्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर ये छापेमारी की गई थी, जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. ये जांच मद्य निषेध निरीक्षक कुलवंत कुमार के नेतृत्व में की गई. पिकअप को उत्पादन विभगा की टीम ने बहुत ही गुप्त तरीके से पकड़ा. गाड़ी में बनाए गए तहखाना में शराब को छुपा कर लाया गया था. ऊपर से गाड़ी पूरी तरह से पिकअप वेन जैसी थी. मगर लोडिंग एरिया के नीचे बनाए गए गुप्त तहखाना में 900 टेट्रा पैक शराब को छुपा कर रखा गया था, जिसे मद्य निषेध विभाग ने जब्त किया है.

गाड़ी का चालक मौके से फरार

वहीं गाड़ी का चालक मौके से भाग निकला. पुलिस टीम लगातार अन्य तस्करों की छानबीन में छापेमारी कर रही है. बता दें कि बिहार में अप्रैल 2016 में नीतीश कुमार सरकार ने शराब की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया था. इसके बावजूद आज तक बिहार में शराब बंद नहीं हुई. आए दिन कई जिलों में शराब की खेप पकड़ी ही जाती है. उधर पटना उच्च न्यायालय ने भी एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा था कि शराब की तस्करी में शामिल सरगनाओं या सिंडिकेट संचालकों के खिलाफ बहुत कम मामले दर्ज किए जाते हैं, जबकि शराब पीने वाले या शराब की त्रासदी के शिकार होने वाले गरीबों के खिलाफ बड़ी संख्या में मामले दर्ज किए जाते हैं. राज्य के गरीब लोग ही इस अधिनियम का खामियाजा भुगत रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'यह मोदी की गारंटी है...', पीएम के 'हनुमान' चिराग पासवान ने ऐसे की प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget