एक्सप्लोरर

क्या आपने भी देखा है बिहार में लोकसभा चुनाव की तारीख वाला वायरल पोस्ट? जानें सच्चाई

Bihar Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा अभी नहीं हुई है. सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले लोगों का ध्यान एक वायरल नोट ने खींचा जिसमें चुनाव की तारीख का दावा किया गया था.

Bihar News: चुनाव आयोग (ECI) की तरफ से लोकसभा चुनावों की तारीख की घोषणा नहीं की गई है लेकिन सोशल मीडिया पर चुनाव की तारीख की घोषणा को लेकर एक प्रेस रिलीज वायरल हो रहा है. इस वायरल पोस्ट का बिहार (Bihar) के चुनाव कार्यालय की ओर से खंडन किया गया है. चुनाव आयोग ने कहा कि यह भ्रामक और गलत है और ECI ने अभी तारीख की घोषणा नहीं की है. चुनाव के तारीखों की घोषणा ECI प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए करेगी.

सोशल मीडिया पर एक प्रेस रिलीज पोस्ट की गई थी जिसमें बिहार की 40 सीटों पर किस दिन चुनाव होंगे, उसको लेकर विस्तृत जानकारी दी गई थी. यह दावा किया गया था कि सात चरणों में चुनाव संपन्न होंगे. इस फर्जी प्रेस रिलीज का पता चलने पर चुनाव कार्यालय ने संज्ञान लेते हुए 'एक्स' पर बयान जारी किया. 

फेक न्यूज का खंडन कर यह बोला चुनाव कार्यालय
बिहार के चुनाव कार्यालय ने ट्वीट किया, '' फेक न्यूज़ का खंडन || 18वीं लोकसभा 2024 के निर्वाचन की तिथियों की घोषणा से संबंधित उक्त सूचना विभिन्न सोशल मीडिया एवं अन्य प्रचार माध्यमों में वायरल है. इस संबंध में सूचित करना है कि उक्त वायरल सूचना तथ्यहीन, भ्रामक तथा गलत है.  भारत निर्वाचन आयोग के स्तर से 18वीं लोकसभा 2024 के निर्वाचन की तिथियों की घोषणा अभी नहीं की गई है. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन तिथियों की घोषणा प्रेस conference के माध्यम से की जाएगी.''

17वीं लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई है और अब हर किसी की निगाह चुनाव की तारीखों के एलान पर है. माना जा रहा है कि निर्वाचन आयोग जल्द ही इसकी घोषणा करेगा.

ये भी पढ़ेंBihar Crime: मधुबनी में स्वर्ण व्यवसायी के घर और दुकान में करीब 35 लाख मूल्य के आभूषण की हुई डकैती, मारी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर CJP की दो टूक, 'भरोसे को…'
बिहार में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर CJP की दो टूक, 'भरोसे को…'
सिवान प्रोटेस्ट में AK47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, कई राउंड किए थे फायर
सिवान प्रोटेस्ट में AK47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, कई राउंड किए थे फायर
छपरा हिंसा पर एक्शन: 186 नामजद, 2500 अज्ञात पर FIR; 56 गिरफ्तार
छपरा हिंसा पर एक्शन: 186 नामजद, 2500 अज्ञात पर FIR; 56 गिरफ्तार
'अगर CJP बिहार आई तो...', क्या बोले जन सुराज चीफ प्रशांत किशोर?
'अगर CJP बिहार आई तो...', क्या बोले जन सुराज चीफ प्रशांत किशोर?

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget