एक्सप्लोरर

Bihar Elections: जीतन राम मांझी का बड़ा दांव, हर दलित परिवार को जमीन, मजदूरों की वापसी, 10 प्रस्ताव पारित

Bihar Assembly Elections 2025: जीतन राम मांझी ने पार्टी के नेताओं से कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में अभी लगभग एक महीना शेष है. ऐसे में पदाधिकारी-कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच जाएं.

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियां तैयारी में जुटी हुई हैं. कहीं बैठकें हो रही हैं तो कहीं सम्मेलन हो रहा है. इस बीच गुरुवार (04 सितंबर, 2025) को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में 'हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा' का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ. पार्टी के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने इसका उद्घाटन किया. अधिवेशन में 10 प्रस्ताव पारित किए गए.

पारित 10 प्रमुख प्रस्तावों को एक नजर में पढ़ें

1. पीएम मोदी की मां को अपमानित करने पर इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित.

2. बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी पर विस्तृत चर्चा.

3. प्रत्येक दलित परिवार को पांच डिसमिल जमीन पर घर बनाने के लिए सरकार से मांग.

4. समान शिक्षा प्रणाली लागू करने पर जोर.

5. बिहार चुनाव में अधिक सीटों पर मजबूती से लड़ने का संकल्प.

6. सामाजिक समीकरण और विचार-विमर्श.

7. भूमिहीन परिवारों, दलित-पिछड़े-अतिपिछड़े व भूतपूर्व सैनिकों को कृषि जमीन का मालिक बनाने की मांग.

8. बिहार से बाहर पलायन कर चुके मजदूरों की वापसी और रोजगार की व्यवस्था.

9. वृद्धा पेंशन सहित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर चर्चा.

10. गरीब और वंचित लोगों तक अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने का निर्णय.

'जनता के बीच जाएं पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता'

राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में अभी लगभग एक महीना शेष है. ऐसे में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच जाएं. उन्होंने मांग की है कि बिहार से बाहर काम कर रहे मजदूरों के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें मतदान करने में कोई कठिनाई न हो.

दूसरी ओर मांझी ने कहा कि जीएसटी की दरों में कमी की गई है. 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत और 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे गरीबों और मजदूरों को ऐतिहासिक लाभ मिला है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए 34 महत्वपूर्ण निर्णय उन्होंने लिए थे, जिनमें से कुछ का अब तक अनुपालन नहीं हुआ है. समय रहते उन फैसलों को भी लागू किया जाना चाहिए.

क्या बोले संतोष कुमार सुमन?

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दें. धैर्य और संयम रखना होगा तब ही सफलता मिलेगी. जो मेहनत करेगा जमीन मजबूत करेगा उसी को पार्टी मौका देगी. नेतृत्व पर भरोसा रखें आपकी अपेक्षा अनुरूप हम सीटें लेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget