एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: मतदान से पहले ही इन बूथों पर EVM में आई खराबी, मतदाताओं को हो रही है परेशानी

कैमूर, सासाराम, गया, मुंगेर, अरवल, जहानाबाद समेत अन्य जिलों केे कुछ बूथों पर ईवीएम में खराबी आई है, जिससे मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के 71 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है. सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा, जबकि कुछ सीटों पर मतदान 4-5 बजे ही खत्म हो जाएगा. इसी बीच कई बूथों से ईवीएम खराब होने की खबर आ रही है. कैमूर, सासाराम, गया, मुंगेर, अरवल, जहानाबाद समेत अन्य जिलों केे कुछ बूथों पर ईवीएम में खराबी आई है, जिससे मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

इन बूथों पर आई ईवीएम में खराबी-

1. सासाराम के मदार दरवाजा और आदर्श मतदान केंद्र पर अभी तक वोटिंग शुरू नहीं हुई.

2. गया के हादी हाशमी स्कूल मतदान केंद्र संख्या 97 A और महावीर उच्च विद्यालय स्थित बूथ संख्या 111 पर अभी तक वोटिंग शुरू नहीं हुई है. वहीं, मतदाताओं को कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया जा रहा है.

3. जहानाबाद विधानसभा के बूथ संख्या 170 पर ईवीएम खराब होने की वजह से मतदान शुरू नहीं हो पाया है.

4. मुंगेर में बूथ संख्या 56 का ईवीएम खराब होने की वजह से मतदान शुरू नहीं हो पाया है.

5. अरवल विधानसभा के बूथ नंबर 161 पर ईवीएम खराब होने की वजह से मतदान शुरू नहीं हो पाई है.

6. भभुआ नगर पालिका मध्य विद्यालय मतदान केंद्र संख्या 131 पर ईवीएम में खराबी के कारण मतदान शुरू नहीं हो पाया है.

7. जहानाबाद के कनौदी में बूथ संख्या 170 और 170 A पर EVM खराब होने की वजह से मतदान नहीं हो पाया है शुरू.

बता दें कि पहले चरण के चुनाव में बिहार के दो करोड़ 14 लाख वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. सुबह सात बजे 16 जिले की 71 सीटों पर पहले चरण की वोटिंग शुरू हो जाएगी . बिहार विधानसभा का चुनाव कोरोना काल में होने वाला दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव है. इस चुनाव में करीब 7 करोड़ 30 लाख मतदाता हिस्सा ले रहे हैं.

पहले चरण के वीआईपी उम्मीदवारों में बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी का नाम शामिल हैं. जीतन मांझी गया की इमामगंज सीट से उम्मीदवार हैं. जीतन मांझी का मुकाबला विधानसभा के पूर्व स्पीकर और जेडीयू छोड़कर आरजेडी में शामिल होने वाले उदय नारायण चौधरी से है.

बाहुबली नेता अनंत सिंह की साख दांव पर है. अनंत सिंह मोकामा सीट से आरजेडी के उम्मीदवार हैं.. अनंत सिंह पहले चरण के सबसे अमीर उम्मीदवार भी हैं. इसके अलावा नीतीश सरकार के 8 मंत्रियों की किस्मत का फैसला भी आज हो रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget