एक्सप्लोरर

राहुल गांधी का PM पर बड़ा हमला, कहा- पहली बार दशहरा पर रावण नहीं, नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया जा रहा

राहुल गांधी ने किसान कानूनों को लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी पर एक साथ हमला बोला. उन्होंने कहा कि ये दुख की बात है कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और दशहरे पर उनका पुतला जलाया जा रहा है.

नई दिल्ली: बिहार में एक तरफ 17 ज़िलों की 71 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है, तो वहीं दूसरी तरफ अन्य सीटों के मतदाताओं को लुभाने के लिए नेताओं की रैलियां भी हो रही हैं. आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पश्चिमी चंपारण में एक सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला. राहुल गांधी ने कहा कि पहली बार ऐसा हो रहा है कि पूरे पंजाब में दशहरा पर रावण का पुतला नहीं जलाया जा रहा, बल्कि नरेंद्र मोदी जी, अंबानी और अडानी जी का पुतला जलाया जा रहा है.

राहुल गांधी ने किसान कानूनों को लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी पर एक साथ हमला बोला. उन्होंने कहा कि ये दुख की बात है कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और दशहरे पर उनका पुतला जलाया जा रहा है. उन्होंने इसका कारण बताते हुए कहा कि जो नीतीश जी ने 2006 में बिहार के साथ किया, वही आज प्रधानमंत्री पंजाब, हरियाणा और पूरे देश के साथ कर रहे हैं.

किसान कानूनों को लेकर राहुल गांधी ने कहा, "ये जो तीन कानून नरेंद्र मोदी लाए हैं, जिसका पहले पायलट प्रोजेक्ट बिहार में किया गया था. ये तीन कानून हिंदुस्तान के, बिहार के किसानों पर आक्रमण है. आपके खेतो पर आक्रमण है." उन्होंने कहा कि बिहार में 2006 में मंडी और एमएसपी के सिस्टम को नष्ट किया गया था. बिहार के किसान को अपनी मेहनत के लिए, अपनी खून पसीने के लिए सही दाम नहीं मिल सकता.

महात्मा गांधी को किया याद राहुल गांधी ने अपने भाषण में महात्मा गांधी का ज़िक्र किया. उन्होंने कहा, "बिहार की शक्ति को समझिए. जब महात्मा गांधी, दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति से लड़ने जा रहे थे. इंग्लैंड उस वक्त दुनिया का सबसे ताकतवर देश था. जब गांधी जी हिंदुस्तान की शक्ति का प्रयोग करने जा रहे थे तो वो हरियाणा नहीं गए, वो केरल नहीं गए वो उत्तर प्रदेश नहीं गए. वो चंपारण गए, वो बिहार में गए. वो इधर आए क्योंकि उन्हें मालूम था अगर हिंदु्स्तान को खड़ा करना है, अगर हिंदुस्तान को अंग्रेज़ों से लड़ना है, तो लड़ाई बिहार से शुरू होगी, चंपारण से शुरू होगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD नेता तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget