एक्सप्लोरर

ABP 'e-शिखर सम्मेलन' में चिराग पासवान ने कहा- 'नीतीश कुमार ने कभी युवाओं का सम्मान नहीं किया'

पासवान ने ये भी कहा कि, "मैं मुख्यमंत्री न बनना चाहता हूं और न ही बन रहा हूं. हां ये बात सही है कि मौजूदा मुख्यमंत्री पर मेरा विश्वास नहीं है."

नई दिल्ली: एबीपी न्यूज के 'e-शिखर सम्मेलन' में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने साफ-साफ कहा है कि चुनाव नतीजों के बाद भी महागठबंधन का लोक जनशक्ति पार्टी के साथ कभी कोई समझौता नहीं होने वाला है. उन्होंने कहा, "15 साल हम उनके खिलाफ रहे. उसी तरह नीतीश जी के साथ भी मैं नहीं हूं. लालू जी के साथ ज्यादा जाना असंभव है. हम चुनाव से पहले जिस गठबंधन के साथ रहते हैं, चुनाव बाद भी उसी के साथ रहते हैं."

"नीतीश कुमार युवाओं का सम्मान नहीं करते" एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, "नीतीश कुमार ने कभी युवाओं का सम्मान नहीं किया. उनकी भाषा शैली सही नहीं है. हम लोग छोटे-बच्चों के साथ भी सम्मान से बात करते हैं. कहीं न कहीं ये उनको युवाओं से डर है. मैं सत्ता से सवाल करता हूं, उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाता हूं. इसलिए वह युवाओं का विकास नहीं चाहते हैं. विकास करने के लिए नीयत और नीति होनी चाहिए. हमारे मुख्यमंत्री में नीयत और नीति दोनों की कमी है."

चिराग पासवान ने कहा, "मैं शराबबंदी का समर्थन करता हूं. लेकिन इसे पूरी तरीके से लागू किया जाना चाहिए. लेकिन आज जगह-जगह शराब जब्त की जा रही है. इसका मतलब शराब की तस्करी हो रही है. मुख्यमंत्री भाषण के अलावा इसपर एक्शन भी लेना चाहिए."

पासवान ने पीएम मोदी की तारीफ की चिराग पासवान ने पीएम मोदी पर काफी विश्वास जताया है और उनकी जमकर तारीफ की है. पासवान ने कहा, "मेरे प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ भी व्यक्तिगत संबंध हैं. मेरे पापा अपनी आखिरी सांस तक प्रधानमंत्री जी के साथ खड़े हुए थे. मैं कहता हूं, प्रधानमंत्री जी भी आखिरी तक मेरे पापा के साथ खड़े थे. दिन में दो बार फोन करके पापा का हाल चाल पूछते थे."

पासवान ने ये भी कहा कि, "मैं मुख्यमंत्री न बनना चाहता हूं और न ही बन रहा हूं. हां ये बात सही है कि मौजूदा मुख्यमंत्री पर मेरा विश्वास नहीं है. उनके साथ रहकर बिहार का विकास नहीं हो सकता है. मैं सही मायने में बिहार में डबल इंजन की सरकार बनवाना चाहता हूं. ये डबल इंजन की सरकार एलजेपी और बीजेपी की होगी."

बता दें, एबीपी न्यूज सी वोटर ओपनियन पोल के मुताबिक बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती दिख रही है. सर्वे के मुताबिक नीतीश+ के खाते में 135-159 सीट, लालू+ को 77-98 सीट और एलजेपी को 1-5 सीट मिल सकती हैं. वहीं अन्य के खाते में 4 से 8 सीटें जा सकती हैं.

ये भी पढ़ें- ABP e- Shikhar Sammelan: उपेंद्र कुशवाहा बोले- 15-15 साल राज के बाद नीतिश और लालू दोनो ने किया निराश

Bihar Polls: डिप्टी CM सुशील मोदी ने चिराग पर साधा निशाना, कहा- एक भी सीट नहीं ला पाएगी LJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: CM सम्राट ने विपक्ष को घेरा, 'कल तक कांग्रेस इलेक्शन कमिश्नर को...'
CEC विवाद: CM सम्राट ने विपक्ष को घेरा, 'कल तक कांग्रेस इलेक्शन कमिश्नर को...'
पटना: ऑटोमोबाइल कारोबारी की नहीं बच सकी जान, इलाज के दौरान मौत
पटना: ऑटोमोबाइल कारोबारी की नहीं बच सकी जान, इलाज के दौरान मौत
बिहार के DGP विनय कुमार ने लिया VRS, तुरंत बनाए गए मुख्य सूचना आयुक्त
बिहार के DGP विनय कुमार ने लिया VRS, तुरंत बनाए गए मुख्य सूचना आयुक्त
पटना में ऑटोमोबाइल कारोबारी को बदमाशों ने मारी 4 गोलियां, हालत गंभीर
पटना में ऑटोमोबाइल कारोबारी को बदमाशों ने मारी 4 गोलियां, हालत गंभीर

वीडियोज

YRKKH: Kabir संग भागी Maira, खुद को कोसते हुए टूट कर बिखरे Abhira-Armaan!
Bollywood News: MrBeast के साथ ‘रामायण’ के प्रमोशन पर क्यों उठे सवाल? (27.09.26)
Rise & Fall 2: Virender Sehwag ने Hosting Debut, Cricket और नए Reality Show पर की बात
Bigg Boss 20: Rhiti Tiwari के ₹25 हजार Pocket Money Claim पर Ekam Bawa के सवाल
Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan की शादी का राज, एक बातचीत में तय हो गया था रिश्ता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की बंगाल BJP सांसद-विधायकों संग बैठक, किन मुद्दों पर हुई बात?
नितिन नवीन की बंगाल BJP सांसद-विधायकों संग बैठक, किन मुद्दों पर हुई बात?
असदुद्दीन ओवैसी ने SIR को बताया बैकडोर NRC, बोले - 'हो सकता है कि...'
असदुद्दीन ओवैसी ने SIR को बताया बैकडोर NRC, बोले - 'हो सकता है कि...'
अंबाला में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 3 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे
अंबाला में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 3 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
मलयालम फिल्म 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' की OTT रिलीज कंफर्म, कमाया था 991% प्रॉफिट
मलयालम फिल्म 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' की OTT रिलीज कंफर्म, कमाया था 991% प्रॉफिट
‘मुझे समुद्र में तैरना...’, EC विवाद के बीच राहुल गांधी का क्रिप्टिक पोस्ट
‘मुझे समुद्र में तैरना...’, EC विवाद के बीच राहुल गांधी का क्रिप्टिक पोस्ट
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
Embed widget