एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव 2025: सहरसा में तेजस्वी यादव की हुंकार, 'जब लालू जी नहीं डरे तो बेटवा डरेगा'

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारे पास विजन है. हम चाहते हैं कि बिहार के हर जिले में कारखाने खुले. अच्छा अस्पताल बने. स्कूल बने. महंगाई कम हो. नौकरी मिले.

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार (24 अक्टूबर, 2025) को सहरसा में महागठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस मौके पर तेजस्वी ने पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला. कहा कि हम लोग बिहारी हैं, बाहरी से डरने वाले नहीं हैं. दो लोग गुजरात से आकर बिहार चलाने का काम कर रहे हैं, बिहार को बिहारी चलाएगा कि बाहरी चलाएगा? 

एनडीए पर हमला करते हुए तेजस्वी यादव ने पूछा कि 20 साल इन लोगों ने बिहार में क्या किया? सबसे ज्यादा बेरोजगारी और पलायन है. जो घोषणा तेजस्वी ने की उसकी नकल कर रहे हैं. फैक्ट्री लगाएंगे गुजरात में विक्ट्री चाहिए बिहार में? तेजस्वी ने ठेठ अंदाज में कहा कि जब लालू जी नहीं डरे तो उनका बेटवा डरेगा.

'14 तारीख को महागठबंधन की सरकार बनेगी'

सभा में आए लोगों से तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरे जाने के बाद एक भी बहाली ये लोग नहीं निकाल पाए. हमारे पास विजन है. हम चाहते हैं कि बिहार के हर जिले में कारखाने खुले. अच्छा अस्पताल बने. स्कूल बने. महंगाई कम हो. नौकरी मिले. ऐसा बिहार बनाना चाहते हैं जहां किसानों की आय दोगुनी हो. 14 तारीख याद रखिएगा,14 तारीख को आपकी महागठबंधन की सरकार बनेगी."

तेजस्वी ने वादा किया कि सरकार बनने के 20 महीने के अंदर कोई परिवार नहीं बचेगा जिसके पास सरकारी नौकरी नहीं होगी. उन्होंने लोगों से कहा कि आपका साथ चाहिए. उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर जो 1000 रुपया का है उसे वे 500 रुपये कर देंगे. माई बहिन योजना लाई जाएगी. हर महीने माताओं-बहनों के खाते में 2500 रुपये डाले जाएंगे. सरकार बनने के बाद एक साथ एक साल का 30,000 रुपया डलावाया जाएगा.

यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव: नीतीश कुमार ने लालू परिवार पर किया हमला, 'गठबंधन कर गलती हुई'

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Weather: बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Supual News: सुपौल में 7 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी के घर को लोगों ने फूंक डाला, कैसे हुई घटना?
सुपौल में 7 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी के घर को लोगों ने फूंक डाला, कैसे हुई घटना?
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget