एक्सप्लोरर

अमित शाह से मिले नीतीश कुमार, बंद कमरे में 20 मिनट तक हुई बातचीत, सीट शेयरिंग पर भी चर्चा

Nitish Kumar Met Amit Shah: बिहार में विधानसभा चुनाव होना है तो उस लिहाज से यह मीटिंग अहम मानी जा रही है. सूत्रों की मानें तो मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच बिहार विधानसभा चुनाव पर चर्चा हुई है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गुरुवार (18 सितंबर, 2025) की सुबह मुलाकात हुई. अमित शाह जिस होटल में ठहरे थे वहां मिलने के लिए नीतीश कुमार खुद पहुंचे थे. शाह और नीतीश के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई.

बिहार में विधानसभा चुनाव होना है तो उस लिहाज से यह मीटिंग अहम मानी जा रही है. सूत्रों की मानें तो मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच बिहार विधानसभा चुनाव पर चर्चा हुई है. साथ ही एनडीए में सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर भी चर्चा हुई है. मुलाकात के बाद अमित शाह एयरपोर्ट के लिए निकल गए. यहां से वे रोहतास जाएंगे.

रात में बीजेपी नेताओं संग की थी बैठक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कई अन्य नेता भी मौजूद रहे. अमित शाह कल (बुधवार) रात पटना पहुंचे थे. रात में भी करीब 45 मिनट उन्होंने होटल में बिहार बीजेपी के प्रमुख नेताओं के साथ बिहार चुनाव को लेकर बैठक की थी. चुनावी तैयारियों की समीक्षा की थी. बैठक में मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई. अमित शाह ने पार्टी को हर स्तर पर चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा.

बता दें कि आज दो बैठकों में अमित शाह भाग लेंगे. एक बैठक डेहरी ऑनसोन में होगी तो दूसरी बैठक बेगूसराय में होगी. दोनों बैठकों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों के साथ-साथ संगठन और स्थानीय नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. इसके साथ ही संबंधित जिलों के प्रभारी भी भाग लेंगे. चुनावी रणनीति पर मंथन होगा, चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी, अमित शाह जीत का मंत्र देंगे, बूथ सशक्तीकरण पर वार्ता होगी. संगठन की मजबूती पर बातचीत होगी.

12:30 से डेहरी ऑनसोन के ललन सिंह स्टेडियम में कार्यक्रम है. अमित शाह संगठनात्मक जिले रोहतास, कैमूर, आरा, बक्सर, गया पूर्वी, गया पश्चिमी, नवादा, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद के नेताओं के साथ बैठक करेंगे. वहीं दोपहर 3 बजे बेगूसराय में रिफाइनरी टाउनशिप खेल मैदान में बैठक है. संगठनात्मक जिले पटना ग्रामीण, पटना महानगर, बाढ़, नालंदा, शेखपुरा, मुंगेर, जमुई, लखीसराय, खगड़िया और बेगूसराय के नेताओं के साथ अमित शाह चर्चा करेंगे.

यह भी पढ़ें- बिहार: बेरोजगार युवक-युवतियों को मिलेंगे हर माह इतने रुपये, नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget