एक्सप्लोरर

Bihar Election: उपेंद्र कुशवाहा आज कर सकते हैं बड़ा ऐलान, महागठबंधन से अलग होने का दे चुके हैं संकेत

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार भर में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता और समर्थक जनता के मन में ये जिज्ञासा है कि आरएलएसपी क्या निर्णय लेती है? लेकिन मैं आम कार्यकर्ता और बिहार के बारह करोड़ जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं उनके हितों को ध्यान में रखकर निर्णय लूंगा.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा के बाद से सूबे के सियासी महकमे में हलचल बढ़ गई है. समय कम देखते हुए सभी पार्टी अपना स्टैंड क्लियर कर लेना चाह रही है. इसी क्रम में महागठबंधन से मोह भंग होने के बाद महागठबंधन घटक दल आरएलएसपी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि उपेंद्र कुशवाहा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महागठबंधन से अलग होने की आधिकारिक घोषणा करने साथ-साथ एनडीए में शामिल होने के मसले पर भी बात कर सकते हैं.

उपेंद्र कुशवाहा ने कही यह बात

इस संबंध में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार भर में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता और समर्थक जनता के मन में ये जिज्ञासा है कि आरएलएसपी क्या निर्णय लेती है? लेकिन मैं आम कार्यकर्ता और बिहार के बारह करोड़ जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं उनके हितों को ध्यान में रखकर निर्णय लूंगा और इस निर्णय के लिए बहुत इंतजार करने की जरूरत नहीं है.

महागठबंधन से अलग होने का दे चुके हैं संकेत

उन्होंने कहा कि कल ही प्रेस के अपने साथियों को बुलाकर मैं विधिवत अपने निर्णय की घोषणा कर दूंगा. मेरे बिहार भर के साथी बस कल तक मेरे निर्णय का इंतजार करें. बहरहाल, पार्टी प्रवक्ता या नेता की ओर से अब तक जो बयान आएं हैं, उससे तो साफ है कि उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन से किनारा करने का मन बना लिया है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि महागठबंधन से अलग होकर उपेंद्र कुशवाहा घर वापसी करते हैं या कोई और रास्ता अख्तियार करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget