एक्सप्लोरर

Bihar Election: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- विकास की ओर बढ़ रहा बिहार, अब जनता नहीं जाना चाहती पीछे

जनसभा संबोधित करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने लालू प्रसाद द्वारा किए गए चारा घोटाले का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पिता चारा घोटाले में जेल में बंद है, तो पुत्र भ्रष्टाचार के एक मामले में आरोपित है.

सीतामढ़ी: बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार जारी है. ऐसे बुधवार को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सीतामढ़ी के रीगा विधानसभा में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा में शालिम हुए. इस दौरान उन्होंने जनसभा संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की जनता पीछे नहीं जाना चाहती, यहां के हर युवा आगे जाना चाहते हैं. उन्होंने कहा, " बिहार विकास की ओर बढ़ रहा है. नीतीश सरकार में विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़ रहा है."

लालू यादव और तेजस्वी पर बोला हमला

जनसभा संबोधित करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने लालू प्रसाद द्वारा किए गए चारा घोटाले का जिक्र किया. उन्होंने लालू और तेजस्वी का नाम लिए बगैर कहा कि पिता चारा घोटाले में जेल में बंद है, तो पुत्र भ्रष्टाचार के एक मामले में आरोपित है. उनके (राजद) गलत कार्यों के चलते ही नीतीश कुमार ने साथ छोड़ दिया और नरेंद्र मोदी के साथ आ गए.

उन्होंने कोरोना काल में केंद्र सरकार द्वारा किए गए काम की चर्चा करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा देश के गरीबों को आठ माह तक लगातार राशन दिया गया है. देश की 8 करोड़ महिलाओं में से बिहार की 80 लाख महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत गैस की सब्सिडी दी गई है.

विकास के नाम पर वोट मांगा

केंद्रीय मंत्री ने प्रत्याशी मोतीलाल प्रसाद की छवि से वोटरों को अवगत कराया और कहा कि सात नवंबर को मतदान है, वोटरों को सोचना है कि वे विकास के आधार पर वोट करेंगे या बिहार में फिर जंगलराज कायम करने के लिए मतदान करेंगे. उन्होंने कहा कि मुझे मालूम है कि यहां की जनता पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहती. युवा आगे देखना और जाना चाहते है.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Election: राजनाथ सिंह ने कहा- पूरा POK है भारत का हिस्सा, इस बात को समझ ले पाकिस्तान Bihar Election: सीएम नीतीश कुमार बोले- 'किसी में दम नहीं कि हमारे लोगों को देश से बाहर कर दे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget