एक्सप्लोरर

Bihar Election: महागठबंधन में आज सीटों का होगा ऐलान, यह हो सकता है सीट फॉर्मूला

आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने इस बात की जानकारी दी है कि आज सीटों का ऐलान होगा.

पटना: लंबे समय से चल रहे माथापच्ची के बाद आखिरकार आज महागठबंधन में सीटों का ऐलान हो जाएगा. आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने इस बात की जानकारी दी है कि आज सीटों का ऐलान होगा. मिली जानकारी अनुसार शाम 4 बजे पीसी कर सीटों का ऐलान किया जाएगा. सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आरेजडी 135, कांग्रेस 70, लेफ्ट की पार्टियां 30 और वीआईपी 10 सीट पर चुनाव लड़ सकती है.

बता दें कि महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर काफी खींचतान चल रही है. कांग्रेस सीटों को लेकर अड़ी हुई है. ऐसे में आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस सीट शेयरिंग में बड़प्पन दिखाए. कांग्रेस का फैसला उसके विवेक पर होनी चाहिए. हम चाहते है कांग्रेस हमारे साथ रहे.

शिवानंद तिवारी ने कहा था कि कांग्रेस देश भर में चुनाव लड़ती है. ऐसे में उनको जिद छोड़ देनी चाहिए. आरजेडी पर दबाब नहीं बनाना चाहिए. हमारा गर्दन दबा कर हमारी कीमत पर चुनाव लड़ना सरासर अन्याय है.

जबकि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने भी अपना रुख साफ करते हुए कहा था कि हम आइडीयोलोजिकल कमिटमेंट वाले लोग हैं और सोच की लड़ाई लड़ते हैं. 2005 में तो आरजेडी से हमारा समझौता नहीं हुआ था, लेकिन रिजल्ट आने के बाद आरजेडी की सरकार बने इसके लिए हमने आरजेडी को समर्थन दिया और उनसे सरकार बनाई. ऐसे में अब हम चाहते हैं कि जो भी फैसला हो जल्द हो.

वहीं महागठबंधन से अलग होने के संबंध में उन्होंने कहा था कि आरजेडी से अलग हो चुनाव लड़ने नौबत खड़ी होती है तो हम भी एक राजनीतिक दल है और हम भी अपनी एक्ससरसाइज कर रहे हैं. लेकिन हम नहीं चाहते की यह हो. बहरहाल ऐसा लगता है मानो महागठबंधन के घटक दलों में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है और शाम इसका ऐलान भी हो जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget