एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: सहरसा में RJD का पलड़ा भारी, जानें- जिले के 4 विधानसभा सीटों पर किसकी हो सकती है जीत

इस बार जिस सीट पर कांटे की टक्कर दिखाई पड़ रहा है वह सिमरीबख्तियारपुर विधानसभा सीट से दिखाई पड़ रहा है. यहां से कोई ऐसा उम्मीदवार नहीं है जिसके बारे में कहा जाए कि वह जीत की ओर अग्रसर है.

सहरसा: बिहार विधानसभा 2020 के तीनों चरण का मतदान संपन्न हो गया है, लेकिन किस विधानसभा से कौन प्रत्याशी जीत दर्ज करेगें इसका निर्णय कल होगा. हालांकि, ओपिनियन पोल के अनुसार महिषी विधानसभा से राजद प्रत्याशी डॉ.गौतम कृष्ण विजयी हो सकते हैं, जबकि जदयू के गूँजेश्वर साह दूसरे नंबर पर रह सकते हैं.

सहरसा विधानसभा की बात करें तो यहां से भी महागठबंधन की जीत का समीकरण बनता दिख रहा है. हालांकि, यहां से बीजेपी के प्रत्याशी आलोक रंजन ने भी जनता के बीच खूब पसीना बहाया है. बाबाजूद जनता के समर्थन के हिसाब से यहां से राजद प्रत्याशी लवली आंनद जीत के तरफ अग्रसर दिखाई दे रही हैं.

सोनवर्षा विधानसभा में जदयू प्रत्याशी रत्नेश सादा से क्षेत्र की जनता पूर्व से काफी नाराज चल रही थी और इस बार लोगों ने यहां से लोजपा प्रत्याशी सरिता पासवान को अपना मत दिया है. ऐसे में सोनवर्षा से सरिता पासवान जीत दर्ज करा सकती है. जबकि सोनवर्षा से कांग्रेस के तारणी ऋषिदेव ने भी क्षेत्र की जनता से खूब आशीर्वाद मांगा है.

इस बार जिस सीट पर कांटे की टक्कर दिखाई पड़ रहा है वह सिमरीबख्तियारपुर विधानसभा सीट से दिखाई पड़ रहा है. यहां से कोई ऐसा उम्मीदवार नहीं है जिसके बारे में कहा जाए कि वह जीत की ओर अग्रसर है. सिमरीबख्तियारपुर विधानसभा से राजद प्रत्याशी यूसुफ सलाउद्दीन है, जिनके पिता लोजपा से खगड़िया के सांसद है. वहीं, लोजपा से संजय सिंह है जिन्होंने पार्टी को सहयोग नहीं करने का आरोप खगड़िया सांसद महबूब अली कैशर पर लगा चुके हैं. वीआईपी पार्टी से मुकेश सहनी भी सिमरीबख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े है और उनपर भी संशय बरकरार है.

टिकट न मिलने से नाराज राजद के तत्कालीन विधायक जफर आलम जाप की टिकट पर सिमरीबख्तियारपुर से चुनाव मैदान में थे. इस सब के अलावा एक-दो कद्दावर निर्दलीय प्रत्याशी भी सिमरीबख्तियारपुर से चुनाव मैदान में थे. इसलिए कहना मुश्किल होगा कि सिमरीबख्तियारपुर में कौन प्रत्याशी जीत के ओर अग्रसर है.

कल सुबह से मतदान की गिनती शुरू हो जाएगी और जो रिजल्ट है वह सामने आने लगेगी. फिलहाल जो आंकड़े निकल कर आ रहे हैं उससे यही लग रहा है कि सहरसा से दो सीट राजद, एक लोजपा और एक पर संशय बरकरार है. मतदान गिनती के बाद पता चल पाएगा कि जनता किस-किस को जीत का ताज पहनाती है.

बिहार: RJD नेता तेजस्वी ने परिवार के साथ मनाया अपना 31वां जन्मदिन, सामने आईं तस्वीरें Bihar Polls: जेडीयू बोली- एग्ज़िट पोल में यकीन नहीं, जनादेश का करेंगे सम्मान
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget