एक्सप्लोरर

Bihar Election Result: परसा सीट से चंद्रिका राय की हुई हार, RJD के छोटे लाल जीते

बता दें कि चंद्रिका राय बिहार में पूर्व मंत्री रहे हैं. वह विधानसभा चुनाव 2020 में सारण जिले के परसा (Parasa) से चुनाव लड़े थे. वह छह बार विधायक रहे हैं और वह कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय के बेटे हैं. चंद्रिका राय ने 1985 और फरवरी 2005 के चुनावों के बीच पांच बार परसा सीट जीती.

Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव में अब नतीजे आने शुरू हो गए हैं. हालांकि अभी भी वोटों की गिनती जारी है. इसी बीच रिपोर्ट के मुताबिक परसा सीट पर मतगणना पूरी हो गई है और इस सीट से जेडीयू के टिकट पर लड़ने वाले लालू के समधी चंद्रिका राय हार गए हैं. इस सीट पर RJD के छोटे लाल राय जीते हैं. बता दें कि चंद्रिका राय बिहार में पूर्व मंत्री रहे हैं. वह विधानसभा चुनाव 2020 में सारण जिले के परसा (Parasa) से चुनाव लड़े थे. वह छह बार विधायक रहे हैं और वह कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय के बेटे हैं. चंद्रिका राय ने 1985 और फरवरी 2005 के चुनावों के बीच पांच बार परसा सीट जीती. राय ने 1985 में परसा निर्वाचन क्षेत्र से राजनीति में प्रवेश किया. बिहार की राजनीति में अब वे एक नामी चेहरा रहे हैं. बता दें कि हाल में ही चंद्रिका राय ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला था. वहीं, चुनाव में बहुमत से एनडीए की जीत होने की बात कही थी.तेजस्वी यादव की ओर से 10 लाख नौकरी देने के वादे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि रोजगार को केवल मुद्दा बनाया जा रहा है. उन्होंने ऐसे ही बक दिया है कि पहले कैबिनेट में 10 लाख नौकरियां देने का काम करेंगे. मैं भी एलान करता हूं कि आज ही 11 लाख नौकरी दे दूंगा आप मुझे मुख्यमंत्री बना दें. लेकिन ऐसा होने वाला हैं क्या ? बेटी ऐश्वर्या राय की ओर से चुनाव प्रचार करने के संबंध में उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या मेरी बेटी है और बेटी धर्म निभाते हुए वो सिर्फ मेरे लिए वोट मांग रही है. बेटी होने के नाते उन्होंने मेरे लिए चुनाव प्रचार किया. मैं तो नहीं चाहता था कि वो चुनाव करे, लेकिन उसने कहा कि नहीं मैं आपके लिए वोट मांगने जाऊंगी. ऐसे में मुझे लगता है उसको निश्चित रूप से लोगों का आशीर्वाद मिलेगा. उन्होंने कहा कि मैं परसा में 35 सालों से राजनीति में हूं. कई बार जीता, एक-दो बार हारा भी, लेकिन इस क्षेत्र को छोड़ने का काम नहीं किया. यहां के लोग मुझसे बहुत प्रभावित हैं. थोड़ी बहुत संपर्क की कमी हुई होगी, इसके कारण जो नाराजगी थी उसको दूर कर दिया गया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
BJP से अभिषेक कुमार के प्रत्याशी बनने पर प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'आज से…'
BJP से अभिषेक कुमार के प्रत्याशी बनने पर प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'आज से…'
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget