एक्सप्लोरर

नीतीश का तेजस्वी पर तंज- बिना ज्ञान के नौकरियां देने का वादा कर रहे, कहीं अपना धंधा न चालू कर दें

तेजस्वी यादव ने कहा है कि उनकी सरकार बनते ही कैबिनेट की पहली बैठक में युवाओं को 10 लाख रोजगार देने पर मुहर लगेगी.

शेरघाटी/रफीगंज: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरियां देने के वादे पर तंज करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोग बिना ज्ञान के ही नौकरियां देने का वादा कर रहे हैं, लेकिन कहीं ऐसा न हो कि वे नौकरी देने के नाम पर अपना अलग ही काम धंधा चालू कर दें.

गया के शेरघाटी और औरंगाबाद के रफीगंज में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नीतीश ने कहा, ''कुछ लोगों को कोई ज्ञान नहीं है और दावा कर रहे हैं कि इनती नौकरियां देंगे. पैसा कहां से आएगा? '' उन्होंने कहा, ''कहीं ऐसा न हो कि वे नौकरी देने के नाम पर अपना अलग ही काम धंधा चालू कर लें. कहने से कुछ होता है जी, करने का कुछ अनुभव हो, कुछ समझ हो तब ना.'' कुमार ने राजद नेता पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि 15 साल में जब मौका मिला था तब कितने लोगों को नौकरियां दी थी? उन्होंने कहा, ''हमने तो छह लाख से अधिक लोगों को नौकरियां दीं और काफी संख्या में लोगों को काम का अवसर दिया.''

गौरतलब है कि विपक्षी महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा है कि उनकी सरकार बनते ही कैबिनेट की पहली बैठक में युवाओं को 10 लाख रोजगार देने पर मुहर लगेगी.

पति जेल में गए तो पत्नी को बैठा दिया- सीएम

वहीं, राजद प्रमुख लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए नीतीश ने कहा, ''15 साल में महिलाओं के लिये क्या किया? पति जेल में गए तो पत्नी को बैठा दिया, लेकिन महिलाओं के लिए क्या किया?'' कुमार ने कहा, ''हमें मौका मिला तो हमने आरक्षण दिया. महिलाएं जनप्रतिनिधि बनीं.'' राजद की पूर्ववर्ती सरकार के दौरान कानून और व्यवस्था की स्थिति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बिहार में चल रहे अपहरण उद्योग के चलते काफी व्यापारी और डॉक्टर बिहार छोड़ के भाग गए थे और दो पैसा कमाने के लिए लोग राज्य छोड़ने पर मजबूर हो गए थे. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के आते ही सब बदल गया, सबके विकास के लिए कार्य किये गए, सबको सुरक्षा मिली.

राजद की पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पहले न सड़क थी, न बिजली थी और जंगलराज था. उन्होंने कहा, ''आज हर घर में बिजली है, हर गांव तक सड़क है और बिहार में कानून का राज है.'' कुमार ने कहा, ''हमने शुरू में ही साफ कर दिया था कि हम अपराध, भ्रष्टाचार और साम्प्रदायिकता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे.'' कोरोना वायरस से मुकाबला करने के सरकार के प्रयासों का जिक्र करते हुए नीतीश ने कहा कि कोरोना को लेकर थोड़ी परिस्थितियां अलग हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में उसके प्रसार की रोकथाम के लिए कठिन से कठिन कार्य हुए हैं और जांच के मामले में तो राज्य अभी देश में भी आगे चल रहा है.

अब हर गांव में सोलर लाइट लगाएंगे- नीतीश

राज्य में राजग की फिर से सरकार बनने पर किये जाने वाले कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ''हमने तय कर लिया है कि इस बार मौका दीजियेगा तो हर खेत तक सिंचाई के लिये पानी पहुंचा देंगे. कहीं भी सूखा नहीं रहने देंगे. हर घर बिजली तो पहुंच गयी है, अब हर गांव में सोलर लाइट लगाएंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि अब मौका मिलेगा तो 8-10 पंचायत पर पशु अस्पताल भी बनवाएंगे, दवा का खर्च भी राज्य सरकार देगी.

उन्होंने एनडीए को विजयी बनाने की अपील करते हुए लोगों से कहा कि फिलहाल सिर्फ आपको ये ख्याल रखना है कि आपका विकास न रुके और आप विकास की मुख्यधारा से जुड़े रहें.

यह भी पढ़ें-

Bihar Election: तेजस्वी ने CM नीतीश को किया चैलेंज- अपने कार्यकाल के किसी भी उपलब्धि पर कर लें डिबेट

Bihar Election: चिराग पासवान के सपोर्ट में आए तेजस्वी यादव, बोले- नीतीश कुमार ने की नाइंसाफी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget