एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: NDA ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड, कहा- हम विकास के कामों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पीएम मोदी बिहार में 12 रैलियां करेंगे. उन्होंने कहा कि चिराग पासवान को लेकर कोई कन्फ्यूजन नहीं है बिहार में बीजेपी, जेडीयू, हम और वीआईपी का गठबंधन है.

पटना: एनडीए के घटक दलों ने आज एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रंस कर जहां विरोधियों पर निशाना साधा वहीं. नीतीश सरकार और मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया. इस दौरान सरकार के कामों का एक रिपोर्ट कार्ड भी जारी किया गया.

संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी से रविशंकर प्रसाद, देवेंद्र फडणवीस, मंगल पांडेय, जेडीयू से संजय झा और हम पार्टी से दानिश रिजवान मौजूद थे. वहीं  वीआईपी पार्टी से  विश्वनाथ राम शामिल हुए.

इस दौरान मंगल पांडेय ने कहा, “केंद्र में नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश के नेतृत्व में सरकार चल रही है और दोनों सरकारों द्वारा जो काम किया गया है उसे इस रिपोर्ट कार्ड के जरिए हम बिहार की जनता तक ले जाएंगे. चारों दल के कार्यकर्ता मिलकर 15 वर्षों के कार्य की जानकारी लोगों तक ले जा रहे हैं.

वहीं संजय झा ने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा, “वे जिस तरह की भाषा इस्तेमाल का करते हैं और बेरोजगारी की बात करते हैं तो उनके 15 साल में वे कितने रोजगार लाए, नीतीश ने तो शून्य से शुरुआत की थी. हम विकास को लेकर चुनाव में जा रहे हैं.”

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, “हम नीतीश सरकार के विकास के कामों को लेकर चुनाव में जा रहे हैं. आप आज पटना से बिहार के किसी भी कोने में 5 घंटे में पहुंच जाते हैं. अब स्पष्ट है कि हर गांव में बिजली और पानी की सुविधा उपलब्ध हो गई है और सभी गांव में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का काम कर रहे हैं.”

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रामविलास पासवान बिहार के बड़े नेता थे. हम सभी उनका बहुत आदर करते हैं.  लेकिन मैं बहुत स्पष्ट कह रहा हूं कि चिराग की अपनी पार्टी है उनका अपना एजेंडा है और जो बीजेपी के लोग वहां गए उन्हें पार्टी ने निष्कासित कर दिया है.

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पीएम मोदी बिहार में 12 रैली करेंगे, 23 अक्टूबर को सासाराम, फिर गया और भागलूर, 28 अक्टूबर को दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पटना में, 1 नवंबर को छपरा, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, 3 को पश्चमी चंपारण, फारबिसगंज, अररिया.

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा.  और लोगों की संख्या भी सीमित रहेगी. हर व्यक्ति को मास्क लेकर आना होगा और सैनिटाइजर की व्यवस्था होगी.  जहां सभा होगी वहां 20 जगहो पर एलसीडी स्क्रीन पर ये लाइव दिखाई जाएगी. उन्होंने कहा कि एक समय पर पीएम मोदी सौ सभाओं को संबोधित करेंगे जैसे सासाराम में सभा होगी तो उससे संबंधित सभी छेत्रों में इसको प्रसारित की जाएगी.

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि चुनाव आयोग ने हर ग्राउंड की कैपेसिटी तय कर दी है.  उस कैपेसिटी से अधिक व्यक्ति ग्राउंड पर नही होंगे, जितने भी लोग आएंगे ग्राउंड के छमता के अनुसार ही आएंगे.

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि चिराग को लेकर कोई कन्फ्यूजन नही है, बीजेपी जेडीयू के नेताओं ने स्पष्ट किया है अब कोई कन्फ्यूजन कार्यकर्ताओं में नही है. मीडिया से निवेदन है कि आप भी इसे समझे यहां केवल बीजेपी, जेडीयू हम और वीआईपी का गठबंधन है और यही हमारे साथी हैं, इनके सिवाय जो भी चुनाव लड़ रहे हैं वो हमारे विरोधी हैं.

यह भी पढ़ें:

विदेश मंत्री जयशंकर बोले- पाकिस्तान की ओर से आतंकवाद जारी, उनसे रिश्ते सामान्य करना बहुत मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget