एक्सप्लोरर

Bihar Election: पहले चरण के चुनाव में तय होगी जीतन राम मांझी के 'सियासी नाव' की चाल

मांझी ने सात सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है जिसमें दो ऐसी सीटें भी हैं, जिसमें उनके दामाद और समधिन चुनावी मुकाबले में ताल ठोंक रहे हैं.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहारे राज्य के सत्ता के शिखर पर पहुंचने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) इस चुनाव में एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दलों में शामिल है. मांझी ने एक बार फिर सत्ता तक पहुंचने के लिए जदयू के साथ गठबंधन किया है. जदयू ने मांझी को सात सीटें दी हैं, जिसमें छह सीटों पर प्रथम चरण में ही चुनाव होना है.

मांझी ने सात सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है जिसमें दो ऐसी सीटें भी हैं, जिसमें उनके दामाद और समधिन चुनावी मुकाबले में ताल ठोंक रहे हैं. ऐसे में बिहार के 28 अक्टूबर को होने वाले प्रथम चरण का चुनाव काफी अहम माना जा रहा है. इस चुनाव में एनडीए में शामिल चार दलों भाजपा, जदयू, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) और हम हैं. इसमें जदयू ने अपने हिस्से की 122 सीटों में से सात सीटें 'हम' को दी है, वहीं भाजपा ने अपने हिस्से आई 121 सीटों में से 11 सीटें वीआईपी को दी है.

मांझी एक बार फिर इमामगंज से चुनावी मैदान में

'हम' के हिस्से आई सीटें टिकारी, इमामगंज, बाराचट्टी, मखदुमपुर, सिकंदरा, कसबा और कुटुंबा हैं. पिछले चुनाव में 'हम' को केवल एक सीट मिली थी, जिसमें मांझी खुद इमामगंज से विधानसभा अध्यक्ष रहे उदय नाारायण चौधरी को हराकर विधानसभा पहुंचे थे. इस चुनाव में भी मांझी एक बार फिर इमामगंज से चुनावी मैदान में हैं और उनका मुकाबला चौधरी से ही होगा.

इस चुनाव में मांझी ने बाराचट्टी सीट से अपनी समधिन ज्योति देवी और मखदुमपुर सीट से अपने दामाद देवेंद्र कुमार को उम्मीदवार बनाया है. पिछले चुनाव में मांझी मखदुमपुर से चुनाव हार गए थे. देवेंद्र कुमार के खिलाफ राजद से सतीश दास चुनावी मैदान में उतरे हैं जबकि लोजपा ने यहां रानी कुमारी को और बहुजन समाज पार्टी ब्यासमुनि दास को प्रत्याशी बनाया है.

बाराचट्टी से मांझी की समधिन चुनाव मैदान में

'हम' के लिए प्रतिष्ठा की सीट बनी बाराचट्टी से मांझी ने अपनी समधिन ज्योति देवी को चुनाव मैदान में उतारा है. उनके खिलाफ राजद ने अपने निवर्तमान विधायक समता देवी को फिर से यहां का प्रत्ययाशी बनाया है. बाराचट्टी से लोजपा ने रेणुका देवी को जबकि बसपा ने रीता देवी को प्रत्याशी बनाया है. इसके अलावे 'हम' ने कुटुंबा से श्रवण भुईंयां, कसबा से राजेंद्र यादव, सिकन्दरा से प्रफुल्ल मांझी, टेकारी से अनिल कुमार को प्रत्याशी बनाया है.

'हम' के हिस्से आई सात सीटों में से कसबा सीट को छोड़कर सभी छह सीटों पर प्रथम चरण में मतदान होना है, यही कारण है कि मांझी के लिए प्रथम चरण का मतदान काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में होने वाले चुनाव के लिए मतदान 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को होगा जबकि मतगणना 10 नवंबर को होगी. पहले चरण में 28 नवंबर को 71 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा जबकि दूसरे चरण में तीन नवंबर को 94 सीटों के लिए और आखिरी चरण में सात नवंबर को 78 सीटों के लिए मतदान होगा.

यह भी पढ़ें-

Bihar Polls: दूसरे चरण के चुनाव के लिए शुरू हुआ नामांकन, पुष्पम प्रिया समेत मैदान में होंगे ये चर्चित चेहरे

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को चारा घोटाला मामले में मिली जमानत, लेकिन अभी भी जेल से रिहाई नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
अक्षरा सिंह फैन पर भड़कीं, महिलाओं की बेइज्जती पर लगाई फटकार, फिर बोलीं- आई लव यू
अक्षरा सिंह फैन पर भड़कीं, महिलाओं की बेइज्जती पर लगाई फटकार, फिर बोलीं- आई लव यू
लालू यादव की बात सुन खुश हो जाएगा हर सरकारी कर्मचारी! निशाने पर सरकार
लालू यादव की बात सुन खुश हो जाएगा हर सरकारी कर्मचारी! निशाने पर सरकार
JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचे CM सम्राट चौधरी
JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचे CM सम्राट चौधरी

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
नेहा बोरा की इस याचिका पर होगी तत्काल सुनवाई, दिल्ली HC सहमत
नेहा बोरा की इस याचिका पर होगी तत्काल सुनवाई, दिल्ली HC सहमत
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म...'
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म'
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget