एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: चिराग पासवान के मोदी प्रेम से संदेह में जेडीयू !

राजनीतिक गलियारों में इन दिनों चर्चा है कि बिहार में बीजेपी एलजेपी के जरिए जेडीयू को कमजोर करना चाहती है.

नई दिल्ली: जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी ने एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए कहा है कि जो व्यक्ति लोकसभा चुनाव में अपने संसदीय क्षेत्र में नीतीश कुमार को चुनाव प्रचार के लिए ले गया हो, जो सात निश्चय योजना को सफल बता रहा हो. आखिर चार महीने में ऐसा क्या हो गया कि उसे नीतीश कुमार से द्वेष होने लगा. उन्होंने आगे कहा कि चिराग पासवान की राजनीतिक महत्वाकांक्षा बढ़ गई है, इसलिए वे ऐसा बोल रहे हैं.

दरअसल, चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वकांक्षी योजना सात निश्चय को भ्रष्टाचार का पुलिंदा बताया था. इसी मुद्दे पर अशोक चौधरी ने कहा कि चिराग पासवान की राजनीतिक महत्वाकांक्षा बढ़ गई है, इसलिए वे ऐसा बोल रहे हैं.

बता दें कि राजनीतिक गलियारों में इन दिनों चर्चा है कि बिहार में बीजेपी एलजेपी के जरिए जेडीयू को कमजोर करना चाहती है. इसको लेकर उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने साफ तौर पर कहा कि बिहार में हमारा एलजेपी के साथ कोई गठबंधन नहीं है. एजेपी केंद्र में हमारी सहयोगी है, लेकिन बिहार में नहीं है. उन्होंने शिवसेना का उदाहरण देते हुए कहा कि तब शिवसेना केंद्र में हमारी सहयोगी होने के बाद भी गुजरात विधानसभा चुनाव हमारे खिलाफ लड़ी थी.

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा जल्द ही बीजेपी की सहयोगी पार्टियों के साथ साझा चुनाव प्रचार करेंगे, जिससे सारे कयासों पर विराम लग जाएगा.

एलजेपी के मुद्दे पर ही बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कड़ा रुख दिखाते हुए कहा कि एनडीए से अलग कोई भी दल अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल करेगा, तो हम चुनावी आचार संहिता के तहत उसपर केस दर्ज कराएंगे.

गौरतलब है कि जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, पार्टियां अलग- अलग मुद्दों पर एक दूसरे को घेर रही हैं. इसी कड़ी में बिहार एनडीए से अलग हो चुनाव लड़ रही एलजेपी के अध्यक्ष चिराग पासवान नीतीश कुमार की कार्यक्षमता पर निशाना साधते हैं और कहते हैं कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का नया बिहार बनाएंगे.

यह भी पढ़ें:

मंदिर खोलने के मुद्दे पर तनातनी, संजय राउत ने कहा- ठाकरे परिवार को हिंदुत्व न सिखाएं राज्यपाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget