एक्सप्लोरर

Bihar Election: JDU प्रत्याशी सुषुमलता ने बेटी को दिया जन्म, गर्भावस्था में लगातार कर रही थीं चुनाव प्रचार

सुषुमलता ने कहा कि इसबार अगर वह चुनाव जीतकर आती हैं, तो सबसे पहले स्वतंत्रता संग्राम के वीर योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएंगी जो कहीं न कहीं अधूरा रह गया है.

आरा: बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान को लेकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है. पार्टी के उम्मीदवार और निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. इस बीच जेडीयू उम्मीदवार सुषुमलता कुशवाहा को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था क्योंकि वह गर्भावस्था में थी. हालांकि आज उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया है. पटना के एक निजी हॉस्पिटल में बच्ची को जन्म देने के बाद सुषुमलता फिलहाल हॉस्पिटल में ही हैं.

बता दें कि भोजपुर जिले के जगदीशपुर विधानसभा सीट से इसबार कई धुरंधर चुनावी मैदान में हैं. महागठबंधन की ओर से राजद के सीटिंग विधायक रामविशुन सिंह लोहिया को टिकट दिया गया है. वहीं दूसरी ओर जेडीयू की टिकट पर सुषुमलता कुशवाहा एनडीए प्रत्याशी के रूप में पहली बार ताल ठोक रही हैं. लेकिन चुनाव और मतदान से पहले ही उनके लिए एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है क्योंकि उन्होंने अपने गर्भावस्था के आखिरी महीने में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था. ऐसे में चुनाव प्रचार करने या चुनावी जनसभा में शामिल होने में उनको दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था.

सुषुमलता कुशवाहा बताती हैं कि उनकी शादी 2012 में हुई थी. उनकी एक सात साल की बेटी भी है. उनकी गर्भावस्था उनका भाग्य है और भविष्य भी. उन्होंने कहा कि वह अपने काम और मेहनत की बदौलत यहां तक पहुंची हैं. साल 2018 में भी सीएम नीतीश ने समीक्षा यात्रा के दौरान दावा पंचायत का दौरा किया था. इस दौरान उनकी एक सभा भी हुई थी.

उन्होंने कहा कि इसबार अगर वह चुनाव जीतकर आती हैं तो सबसे पहले स्वतंत्रता संग्राम के वीर योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर वो पहचान दिलाएंगी जो कहीं न कहीं अधूरा रह गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget