एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: पहले चरण में करीब एक तिहाई उम्मीदवारों पर आपराधिक मुकदमे, पढ़ें पूरी खबर

एडीआर के मुताबिक, पहले फेज में 328 कैंडिडेट ऐसे हैं जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें से 244 उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

नई दिल्ली: बिहार चुनावों के लिए पहले चरण का मतदान होने में एक हफ्ते का वक्त बचा है. लेकिन इन सबके बीच जो उम्मीदवार पहले चरण में जनता के बीच जा रहे हैं उनका रिपोर्ट कार्ड भी सामने आ गया है. इस रिपोर्ट कार्ड के मुताबिक पहले चरण में 1064 उम्मीदवार जनता के बीच जा रहे हैं और इन 1064 में से 31 फीसदी से ज़्यादा ऐसे हैं जिनके खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और इनमें से भी 2 दर्जन से ज्यादा ऐसे हैं जिनके खिलाफ महिलाओं से जुड़े हुए गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

सामने जानकारी के मुताबिक 30 फ़ीसदी से ज्यादा उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, ये ऐसे मामले हैं जो गैर ज़मानती है और जिनमें 5 साल से ज्यादा की सजा का प्रावधान है.

एसोसिएशन फ़ॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले चरण में जनता के बीच जा रहे 1064 उम्मीदवारों में से 328 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं वही इन 328 में से 244  यानी कुल उम्मीदवारों में से 23 फ़ीसदी उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

आरजेडी

अगर पार्टी के हिसाब से देखें तो आरजेडी के 41 उम्मीदवारों के हलफनामे खंगालने के बाद पता चला कि उनमें से 73 फ़ीसदी उम्मीदवारों यानी 30 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं इन 30 वैसे भी 22 उम्मीदवार यानी 54 यानी 54 फ़ीसदी ऐसे हैं है जिनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.

बीजेपी

बीजेपी के उम्मीदवार भी ज्यादा पीछे नहीं है. बीजेपी के जिन 29 उम्मीदवारों के हलफनामे देखे गए उसमें से 21 उम्मीदवार यानी 72 फ़ीसदी ऐसे निकले जिनके खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और इन 29 में से 13 उम्मीदवार (45%) ऐसे थे जिनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.

एलजेपी

एलजेपी के 41 उम्मीदवारों के हलफनामे देखने से पता चलता है कि उसके 59 फीसदी उम्मीदवार यानी 41 में से 24 ऐसे हैं जिनके खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और इन 41 उम्मीदवारों में से 20 यानी 49 फ़ीसदी ऐसे हैं जिनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.

कांग्रेस

कांग्रेस के 21 उम्मीदवारों के हलफनामे देखने के बाद पता चला कि 21 में से 12 ऐसे हैं जिनके खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं इन 21 में से 9 यानी 43 फ़ीसदी ऐसे हैं जिनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मुकदमे हैं.

जेडीयू

वहीं जेडीयू के 35 उम्मीदवारों के हलफनामे देखने के बाद पता चलता है कि 35 में से 15 यानी 43 फ़ीसदी ऐसे हैं जिनके खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं  और इनमें से 10 यानी 29 फ़ीसदी के खिलाफ गंभीर आपराधिक मुकदमे हैं.

बीएसपी

इसी तरह से बहुजन समाज पार्टी के 26 उम्मीदवारों के हलफनामे देखने के बाद पता चलता है कि उसके 31 फ़ीसदी उम्मीदवार यानी 8 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और इनमें से 5 उम्मीदवार यानी 19 फ़ीसदी के खिलाफ गंभीर आपराधिक मुकदमे है.

इतना ही नहीं महिला अपराधों के बारे में बात की जाए तो इन चुनावों में 29 उम्मीदवार ऐसे भी जनता के बीच पहुंच रहे हैं जिनके खिलाफ महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों से जुड़े हुए मामले दर्ज हैं. इन 29 में से 3 तो ऐसे हैं जिनके खिलाफ बलात्कार की धाराओं में तक मामला दर्ज है.

बात की जाए हत्या जैसे संगीन अपराधों में शामिल होने की तो 21 उम्मीदवार ऐसे भी सामने आए हैं जिनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज है तो वहीं 62 उम्मीदवारों के खिलाफ हत्या की कोशिश करने की धारा के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है.

यानी इन आंकड़ों से साफ है कि पहले चरण में जो भी उम्मीदवार जनता के बीच जा रहे हैं उसमें से करीब एक तिहाई आपराधिक छवि वाले उम्मीदवार हैं. चुनाव आयोग भी साफ कर चुका है कि आपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों के बारे में पूरी जानकारी ऐड के माध्यम से जनता के बीच  पहुंचाई जाए और ये हो भी रहा है.

ऐसे में अब जब यह जानकारी जनता के बीच पहुंच चुकी है तो बिहार की जनता को ही तय करना है कि आखिर वह किस तरह का उम्मीदवार अपने प्रतिनिधि के तौर पर चुनते हैं? क्योंकि अगर राजनीति से अपराधीकरण को दूर करना है तो ऐसे आपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों से भी जनता को दूरी बनानी जरूरी है.

बिहार चुनाव: चुनावी घमासान के बीच एक साथ दिखे नीतीश, तेजस्वी और चिराग, दिवंगत रामविलास पासवान को दी श्रद्धांजलि 

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget